Pakistani: आज यानी 31 मार्च को पूरा देश ईद के जश्न में डूबा हुआ है। रमजान के पाक महीने के बाद आज पुरी दुनिया के ईद का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। पुरी दुनिया के मुस्लिम इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) का एक क्रिकेटर ऐसा है जोकि होली से लेकर दीवाली सारे त्योहार मनाते हैं, लेकिन वह ईद नहीं मनाता। आईए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण-
ये Pakistani Cricketer नहीं मनाता ईद
पाकिस्तान में आज ईद का महात्योहार मनाया जा रहा है जहां पूरा देश ईद के जश्न में डूबा है वहीं टीम में एक एक खिलाड़ी ऐसी भी है जोकि हिंदु त्योहार तो मनाता है लेकिन वह पाकिस्तान का होकर भी ईद मनाने से परहेज करता है। दरअसल हम यहां दानिश कनेरिया की बात कर रहे हैं। बता दें दानिश एक हिंदु धर्म से ताल्लुख रखते हैं जिस कारण वह हिंदु त्योहार को काफी धूम धाम से मनाते हैं वहीं मुस्लिम त्योहार से दूर रहते हैं।
हिंदु त्योहार मनाते हैं दानिश
दानिश एक गुजराती हिंदु पाकिस्तान परिवार से होने के कारण हर हिंदु त्योहार मनाते नजर आते हैं। वह हिंदु रीती रिवाजों का भी पालन करते हैं। उन्हें महाशिवरात्रि, होली, दीवाली सब मनाते देखा जाता है। लेकिन इसका उन्हे खामियाजा भी भुगनता पड़ता है। उन्होंने कई बार यह आरोप लगाया था कि हिंदु होने के कारण उनके साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से लेकर कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी भी भेदभाव करते थे।
दानिश कनेरिया का क्रिकेट करियर
गेंदबाज दानिश कनेरिया के इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने इंटरनेशनल मंच पर 79 मैच खेले हैं जिनमें से उन्होंने 61 टेस्ट और 18 टी20 मुकाबले खेले हैं। दानिश ने टेस्ट में 3.0 की इकॉनमी से 261 विकेट चटकाए हैं वहीं वनडे में बात की जाए तो उन्होंने 4.79 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं। इसके अलावा दानिश ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6..’, जो खिलाड़ी कभी हुआ था अपाहिज, उसने IPL 2025 में मचाया कोहराम, 259 की स्ट्राइक रेट से बना डाले 145 रन