Pakistani Cricketer

Pakistani Cricketer: पाकिस्तान एक मुस्लिम देश है जहां मांस का सेवन काफी ज्यादा मात्रा में किया जाता है। वहां लगभग हर घर में लोगो को मांस खाना और पकाना काफी पसंद है। साथ ही पाक खिलाड़ियों (Pakistani cricketer) को भी नॉनवेज खाना बेहद पसंद है लेकिन उसमें एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे भेड़ का मांस काफी पसंद है। खाने में बिना नॉनवेज खाए उस खिलाड़ी को रात में निंद तक नहीं आती है। आईए जानते हम यहां किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं-

भेड़ का मांस खाते हैं यह खिलाड़ी

Mohammed Rizwan

दरअसल यहा हम पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) की बात कर रहे हैं। रिजवान नॉनवेज के शौखिन हैं। इतना ही नहीं उन्हें लैम्ब खाना बहुत ही पसंद है। जोकि एक प्रकार से भेड़ का मांस होता है। बता दें एक साल से कम उम्र के भेड़ के मांस को लैम्ब कहा जाता है। रिजवान को काबुलि लैम्ब पुलाव खाना बहुत ही पसंद है।

रिजवान का चैंपियंस ट्रॉफी में रहा निराशाजनक प्रदर्शन

पाक के कप्तान मोहम्मद रिजवान  (Mohammed Rizwan) की चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन की बात की जाए तो वह बेहद शर्मनाक रहा। पाकिस्तान पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी है। टीम को रिजवान से काफी उम्मीदे थी। लेकिन रिजवान उन उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए।

रिजवान ने 2 मैच में से पहले मैच में केवल 3 रन बनाए थे वहीं भारत के खिलाफ दूसरे मैच में बेहद ही धीमी गति से 46 रन बनाए जोकि टीम के हार का एक कारण था।

रिजवान की कप्तानी पर मंडरा रहा संकट

पाकिस्तान का सफर चैंपियंस ट्रॉफी में काफी शर्मनाक मोड़ पर खत्म हुआ। उसके बाद ले पाक के पूर्व खिलाड़ी, फैंस और सभी टीम के खिलाड़ियों समेत मैनेजमेंट पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इसी बीच एक खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) कप्तान के परिवर्तन पर विचार कर रही है।

जिस कारण रिजवान (Mohammed Rizwan) की कप्तानी पर खतरा मंडराता दिख रहा है। दरअसल खबर है कि पाक के पीसीबी कप्तान मोहम्मद रिजवान से टी20 की कप्तानी लेकर शादाब खान तो दे सकती है। हालांकि वनडे में रिजवान ही कप्तान बने रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,4,4,4…..’ हार्दिक ने क्रिकेट फील्ड पर मचाया गदर, सिर्फ 58 गेंदों में 132 रन ठोक टीम को दिलाई एकतरफा मैच