Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के सामने टेके घुटने, अब खुद कहा, ‘हम भारत के आगे कुछ भी नहीं…’

This Pakistani player has bowed down before Team India; now he himself admits, "We are nothing compared to India..."

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम जब भी किसी टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करती है कई पाकिस्तानी फैंस और क्रिकेटर इंडिया पर सवाल खड़े करने लगते हैं। 2023 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के डोमिनेंस को देख लोगों को काफी मिर्ची लगी थी और कुछ ऐसा ही हाल 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के जीत को देखने के बाद भी हो रहा है।

कई पाकिस्तानी खिलाड़ी और फैंस टूर्नामेंट को फिक्स बोल रहे हैं और कह रहे हैं कि भारत ने अंपायर्स ही खरीद लिए थे। भारत के ऊपर पिच चेंज और भी न जाने कई तरह के एलिगेशन लगाए जा रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान के एक स्टार खिलाड़ी ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिससे पाकिस्तान में उसके नए दुश्मन पैदा हो जाएंगे।

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने Team India को लेकर दिया बड़ा बयान

Imad Wasim, the 37-year-old former all-rounder of the Pakistan cricket team, recently described India as the best among Pakistan and many other cricket teams around the world.
Imad Wasim, the 37-year-old former all-rounder of the Pakistan cricket team, recently described India as the best among Pakistan and many other cricket teams around the world.

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 37 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम ने हाल ही में भारत को पाकिस्तान और दुनिया की कई क्रिकेट टीमों से बेस्ट बताया। इमाद वसीम ने कहा, “हम अक्सर लोगों को यह कहते सुनते हैं कि अंपायर भारत की साइड लेते हैं या स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल पिचें तैयार करते हैं। लेकिन आपको यह मानना ​​पड़ेगा कि इस टूर्नामेंट में पिचें बहुत संतुलित थीं। कई बार परिस्थितियां भारत के खिलाफ भी थीं। मगर फिर भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।

इमाद ने आगे कहा, “इसलिए हमें हमेशा नुक्ताचीनी नहीं करनी चाहिए या यह दावा नहीं करना चाहिए कि भारत बचने का रास्ता ढूंढ रहा है। एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र होने के नाते, हमें उनके प्रदर्शन की सराहना करनी चाहिए और इस बात को स्वीकार करना चाहिए कि वे हमसे और कई अन्य टीमों से बेहतर हैं।”

यह भी पढ़ें: भारत की अगली टेस्ट, ODI और टी20 सीरीज का शेड्यूल आया सामने, इन 2 खतरनाक टीमों से अब भारत का सामना

शाहिद अफरीदी ने भी की थी Team India की तारीफ़

ज्ञात हो कि न सिर्फ इमाद वसीम बल्कि पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक शहीद अफरीदी ने भी कहा कि भारत दुनिया की बेस्ट टीम है।

उन्होंने इंडिया के चैंपियन बनने के बाद कहा था कि, “विश्व कप खत्म हो गया है। मुझे लगता है कि भारत खिताब का हकदार था। उनकी टीम का संयोजन शानदार था। बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी प्लेइंग इलेवन जितने ही अच्छे थे। इसीलिए मैं कहता हूं कि आपकी बेंच मजबूत होनी चाहिए। भारत की बेंच बहुत मजबूत थी, वे वहां से किसी को भी चुनकर प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते थे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन की तरह खेला।”

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसने जीता?

टीम इंडिया

यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा, कीर्ति आज़ाद को सुनाई खरी-खरी, बोले- आस्था का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!