Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मुंबई इंडियंस की डूबती नैया का कारण बना ये खिलाड़ी, बैक टू बैक फेल होने पर भी नहीं होना चाहता बाहर

Mumbai Indians

Mumbai Indians : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग अपने शबाब पर पहुंच चुकी है। अब लगभग सभी टीमों ने पांच-पांच मुकाबले खेल लिए हैं। कई टीमों ने इस बार ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसे देखने के बाद उनके फैंस का सीना चौड़ा हो गया है। तो वहीं कई टीमें ऐसी निकलीं जिन्होंने अपने फैंस को खूब निराश किया। उन्हीं में से एक टीम है पांच बार की विजेता टीम, मुंबई इंडियंस।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस सीजन काफी खराब प्रदर्शन कर रही है, जिसके पीछे की वजह एक खिलाड़ी बताया जा रहा है, जो टीम को छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा और दिन पर दिन टीम के लिए बोझ बनता जा रहा है। आइए जानते हैं, कौन है वो खिलाड़ी।

फ्लॉप हुए रोहित

Mumbai Indians

आईपीएल के पॉइंट्स टेबल में हमेशा एक या दूसरे पोजीशन पर दिखने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का दौर बिल्कुल खराब चल रहा है। मुंबई इंडियंस इस सीजन कुछ खास कमाल करती नहीं दिख रही है। मुंबई ने महज़ 1 ही मुकाबला जीता है और 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इन सब के पीछे एक खिलाड़ी पर जिम्मेदारी थोपी जा रही है। कहा जा रहा है कि ये खिलाड़ी टीम के लिए अब बोझ बन गया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान, रोहित शर्मा की।

नहीं बना पा रहे रन

रोहित शर्मा का बल्ला इस आईपीएल सीजन बिल्कुल नहीं चल रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने वाले रोहित इस बार आईपीएल में कुछ खास कमाल करते नहीं दिख रहे हैं। उनके बल्ले से ना तो कोई शानदार चौके-छक्के आ रहे हैं और ना ही कोई अर्धशतकीय पारी। ऐसे में कई लोगों का ये मानना है कि रोहित को अब अपने कदम पीछे कर लेने चाहिए और किसी युवा खिलाड़ी को मौका देना चाहिए।

ऐसे हैं इस सीजन के आंकड़े

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से इस आईपीएल सीजन अब तक चार मुकाबलों में महज़ 38 रन ही निकल पाए हैं। अपने पहले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ रोहित शर्मा 0 पर आउट हो गए थे, तो वहीं गुजरात के खिलाफ भी वो महज़ 8 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे।

रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13, तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में 17 रनों की पारी खेली थी। रोहित शर्मा का लगातार फ्लॉप होना टीम के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। अब देखना होगा कि इस सीजन रोहित का फॉर्म कब वापिस आता है।

ये भी पढ़ें: CSK की प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह तो IPL छोड़ समोसा बेचने लगे सैम करेन? VIDEO देख रह जाएंगे दंग

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!