Team India: भारत एक ऐसा देश है, जिसे क्रिकेटिंग टैलेंट की खान कहा जा सकता है। और भारत से कई ऐसे खिलाड़ी निकले हैं। जिन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जिनमें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar), आईसीसी टूर्नामेंट्स के सबसे सफल कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
मगर वहीं कई खिलाड़ी ऐसे भी हुए हैं, जो भारत के होकर भी टीम इंडिया (Team India) की ओर से नहीं खेलकर दूसरे देशों से खेलते हैं और वहां की टीम को जीत दिलाते हैं। आज हम उन्हीं में से एक खिलाड़ी के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिसने साल 2023 में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर ICC का टी20 प्लेयर ऑफ़ द ईयर 2023 अवॉर्ड (T20 Player of the Year 2023 Award) अपने नाम करने की पूरी तैयारी कर ली है और उसे इसके लिए नामांकित भी कर दिया गया है।
इस खिलाड़ी ने भारत छोड़ खेला दूसरे देश के लिए क्रिकेट!
दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि युगांडा क्रिकेट टीम (Uganda Cricket Team) के स्टार खिलाड़ी अल्पेश रमजानी (Alpesh Ramjani) हैं, जिनका जन्म भारत में हुआ था। अल्पेश ने अपनी शुरूआती क्रिकेट अपने होम टाउन मुंबई में खेला था, जहां उन्होंने मुंबई की जूनियर टीम की ओर से बतौर ऑल राउंडर काफी क्रिकेट खेला था।
मगर उन्होंने आगे की उम्मीद नहीं दिखने की वजह से युगांडा का रुख किया और अब वहीं से क्रिकेट खेल रहे हैं। जहां उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर अपना नाम साल 2023 के बेस्ट टी20 खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल कर लिया है।
साल 2023 के बेस्ट टी20 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हुए अल्पेश
बता दें कि अल्पेश रमजानी के लिए बिता साल काफी बेहतरीन रहा था, जिस वजह से उन्हें आईसीसी के टी20 प्लेयर ऑफ़ द ईयर 2023 अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। और काफी हद तक उम्मीदें हैं कि वह आईसीसी टी20 प्लेयर ऑफ़ द ईयर 2023 अवॉर्ड जीत जाएंगे।
चूंकि बीते साल उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के साथ ही अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए क्वालीफाई करवाया है। युगांडा पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने जा रही है।
2023 में अल्पेश रमजानी का प्रदर्शन
अल्पेश रमजानी ने साल 2023 में 8.98 की औसत और 4.77 की इकोनॉमी से 55 विकेट लिए थे। साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के क्वालीफायर्स मुकाबले में भी काफी दमदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने जिम्बाब्वे और केन्या के खिलाफ मैच विनिंग स्पेल डाल टीम को जीत दिलाई थी।
आईसीसी टी20 प्लेयर ऑफ़ द ईयर 2023 के लिए नॉमिनेट हुए खिलाड़ियों में उनके साथ भारतीय टीम के सूर्यकुमार यादव, न्यूज़ीलैंड के मार्क चैपमैन और जिम्बाव्बे के सिकंदर रजा का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan Biography: शाहरुख खान की जीवनी, उम्र, गर्लफ्रेंड, नेटवर्थ, फैमिली, रिकॉर्ड और कुछ रोचक तथ्य