IPL 2025
IPL 2025

आईपीएल की सभी टीमें खुद को अब IPL 2025 के हिसाब से तैयार करने की कोशिश कर रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि, जिन टीमों का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से ठीक नहीं रहा है वो टीमें अपने स्क्वाड में बदलाव करती हुई दिखाई दे सकती हैं।

इन्हीं टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के बारे में भी IPL 2025 के पहले एक बड़ी अपडेट सामने आई है और उसके अनुसार, मैनेजमेंट अपने सबसे सीनियर खिलाड़ी को रिटेन करने के बारे में विचार कर सकती है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, एक दूसरे महत्वपूर्ण खिलाड़ी को रिलीज किया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 में मुंबई में ही रहेगा यह खिलाड़ी

रोहित शर्मा को नीता अंबानी ने ट्रेड करने से किया मना, अब ये खिलाड़ी होगा IPl 2025 में पंजाब किंग्स का नया कप्तान 1

IPL 2024 के पहले मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को टीम के कप्तान पद से हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया था। लेकिन बतौर कप्तान हार्दिक का प्रदर्शन बेहद ही साधारण था और इसी वजह से यह खबर आ रही है कि, आगामी सत्र से पहले मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें रिलीज किया जा सकता है। वहीं रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ ही दिखाई देने वाले हैं। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बेहद ही मायूस हो गए हैं।

हार्दिक पंड्या हो सकते हैं पंजाब के कप्तान

पहले यह खबर आ रही थी कि, रोहित शर्मा IPL 2025 के पहले रिलीज होंगे और वो आगामी सत्र में पंजाब किंग्स के साथ जुडते हुए दिखाई देंगे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि, ये रिटेन किए जाएंगे। इसी वजह से ऐसी संभावनाएं बन रही हैं कि, हार्दिक पंड्या को पंजाब की मैनेजमेंट अपने स्क्वाड में शामिल कर ले। कहा जा रहा है कि, पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा हार्दिक को अपने साथ जोड़ने के लिए इच्छुक हैं।

बुमराह कर सकते हैं IPL 2025 में मुंबई की कप्तानी

मुंबई इंडियंस के हवाले से यह खबर आ रही है कि, IPL 2025 में इस टीम की कप्तानी अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करते हुए दिखाई देंगे। बुमराह ने इसके पहले भी टीम इंडिया की कप्तानी की है और बतौर कप्तान इन्होंने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। कहा जा रहा है कि, बुमराह के कप्तान बनने से रोहित शर्मा को किसी भी प्रकार का कोई ऐतराज नहीं है।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI और टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत की टीम का ऐलान! दोनों फॉर्मेट में इन 15-15 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...