Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टेस्ट क्रिकेट में दूसरा विराट कोहली बन सकता ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर को नहीं है जरा भी भरोसा

Virat Kohli
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat kohli) ने कुछ दिन पहले टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। उनका (Virat kohli)संन्यास इंग्लैंड दौरे से पहले आया है। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि उनकी (Virat kohli)जगह कौन खिलाड़ी लेगा। तो आपको बाते दें कि टेस्ट क्रिकेट को दूसरा विराट कोहली (Virat kohli) मिल चुका है। लेकिन कोच गंभीर अब भी इस बात पर भरोसा नहीं हो सका है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी।

कौन है ये खिलाड़ी

Virat Kohli

उस खिलाड़ी का नाम श्रेयस अय्यर है। ऐसा माना जा रहा है कि श्रेयस विराट कोहली (Virat kohli)की जगह ले सकते हैं। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। अय्यर ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे उन्होंने न केवल अपनी बल्लेबाजी क्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि कप्तानी में भी अपनी दक्षता साबित की है। उन्होंने 10 मैचों में 360 रन बनाए हैं।
उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और स्थिरता दोनों का सम्मिलन देखने को मिला है। विशेष रूप से, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल थे। यह उनकी आईपीएल में अब तक की सबसे बड़ी पारी थी।

कप्तानी में उपलब्धियां

श्रेयस अय्यर पहले ऐसे कप्तान बने हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइज़ियों को आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचाया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और अब पंजाब किंग्स का नेतृत्व किया है। यह उपलब्धि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के लिए भी संभव नहीं हो पाई।

Test Cricket में अय्यर का प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर ने 25 नवंबर 2021 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट(Test Cricket) में पदार्पण किया। उन्होंने कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले गए इस मैच में शतक (105 रन) बनाया, ऐसा करने वाले वह 16वें भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने टेस्ट में अब तक 14 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 811 रन बनाए हैं। फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला जिसमें उन्होंने 27 और 29 रन बनाए।
Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!