Retirement: IPL 2025 अपने गंतव्य से ज्यादा दूर नहीं है। अब सभी टीमें फॉर्म में वापसी के साथ प्लेऑफ का सफर तय करना चाहेगी। लेकिन कुछ टीमें हैं जो बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर रही हैं। उनके साथ ही कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो कि अब अपनी उम्र के कारण रन दौड़ने में भी हांफ जाते हैं लेकिन उसके बाद भी वह संन्यास (Retirement) लेने का नाम नहीं ले रहे हैं।
उम्र के कारण रन दौड़ने में भी जाता हांफ
बता दें यहां पर हम किसी और की नही बल्कि फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी की बात कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी उम्र के कारण अब सिंगल और डबल रन दौरने से परहेज करते हैं। दरअसल कई मैच में यह देखा गया है कि धोनी मौका मिलने पर भी दौड़ कर रन लेने से परहेज करते हैं। अपनी बढ़ती उम्र के कारण धोनी ऐसा करते हैं। धोनी अब अकसर बड़े शॉट्स के लिए जाते हैं। बता दें धोनी ने 8 मैच में 134 रन बनाए हैं।
Retirement पर अभी संशय
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पिछले कई सालों से यह कहा जा रहा है कि वह संन्यास (Retirement) ले सकते हैं लेकिन वह संन्यास नहीं ले रहे हैं। इस साल भी उनके संन्यास लेने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। इस सीजन जब एक मैच के बाद धोनी के संन्यास की खबरें आ रही थी तब धोनी ने इससे इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके बारे में सोचने के लिए अभी समय है।
IPL 2025 में फ्लॉप रही CSK
सीएसके (CSK) यह सीजन बेहद निराशाजनक जा रहा है। टीम को अभी तक 8 मैच में केवल 2 मैच में ही जीत हांसिल हुई है। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के चोटिल होने के बाद वह अभी धोनी टीम की कमान संभाले हुए हैं। फैंस को उम्मीद थी कि धोनी (MS Dhoni) कि कप्तानी में टीम फॉर्म में वापसी करेगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं और अब टीम प्लेऑफ की रेस बाहर होने की कगार पर है।
यह भी पढ़ें: अपनी फ्रेंचाइजी पर बोझ बन गया हैं ये खिलाड़ी, लेकिन इतना जिद्दी हैं कि IPL 2025 के बाद भी नहीं लेगा संन्यास