बंगाल के 24 साल के क्रिकेटर सुदीप घरामी (Sudip Gharami) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आंध्र के खिलाफ 299 रन पर आउट हो गए। अपने क्रिकेट करियर का पहला तिहरा शतक जड़ने से वो सिर्फ एक रनों से चूक गए, जिस वजह से फैंस को काफी ज्यादा बुरा लग रहा है।
लेकिन आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पाकिस्तान के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनसे भी दोगुना ज्यादा बदनसीब है, क्योंकि वह 299 या 399 पर नहीं बल्कि 499 रनों पर आउट हुआ।
सुदीप घरामी ने बनाए 596 गेंदों में 299 रन
26 साल के सुदीप घरामी ने बंगाल क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए आंध्र के खिलाफ 596 गेंदों में 299 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 31 चौके और 6 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 50.16 का रहा। वह न सिर्फ अपने क्रिकेट करियर के पहले तिहरे शतक की ओर पहुंचे। बल्कि अपना हाईएस्ट स्कोर भी बनाया। यह उनके ओवरऑल क्रिकेट करियर का भी पहला दोहरा शतक है। इससे पहले उनका फर्स्ट क्लास में बेस्ट स्कोर 186 रनों का था।
A knock worthy of a 𝐒𝐓𝐀𝐍𝐃𝐈𝐍𝐆 𝐎𝐕𝐀𝐓𝐈𝐎𝐍 👏
Sudip Gharami walks back after a marathon inning of 299 (596) to keep Bengal ahead in the #RanjiTrophy quarter final!@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/DK7hMTyqPI
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 9, 2026
499 रन पर आउट हुआ था ये पाकिस्तानी बल्लेबाज

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम का जो खिलाड़ी 499 रनों पर आउट हुआ वो थे पाकिस्तान के दिग्गजों में से एक। उनका नाम है हनीफ मोहम्मद। हनीफ मोहम्मद (Hanif Mohammad) पाकिस्तान के कायदे आजम ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में कराची की ओर से खेलते हुए बहावलपुर के खिलाफ 499 रन पर थे। लेकिन बदकिस्मती की वजह से रन आउट हुए और अपना विकेट गंवा बैठे। उस दौरान उन्हीं के टीम के वालिस मथियास भी 103 रनों पर रन आउट हुए।
यह भी पढ़ें: बाबर आजम पर फूटा इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर का गुस्सा, बोले– ‘उस नकली किंग को बाहर करो’
रच देते इतिहास
अगर हनीफ मोहम्मद (Hanif Mohammad) सिर्फ और सिर्फ एक रन और बना लेते तो वह 500 रन बना देते और अब तक के फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास में महज एक ही खिलाड़ी यह आंकड़ा पार कर सका है और वो हैं ब्रायन लारा।
इतना ही नहीं अगर हनीफ मोहम्मद तीन रन बना लेते तो वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए होते। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर ब्रायन लारा के नाम दर्ज है, जो कि है 501 रनों का।
FAQs
फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर किसके नाम दर्ज है?
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 की अब तक की सबसे बुरी न्यूज आई सामने, कप्तान को लगी कंधे में चोट, हो सकते बाहर