BCCI

BCCI: इंडियन प्रीमियर लीग को शुरु होने में महज 5 दिन बचे हैं। लीग के शुरु होने से पहले ही आईपीएल (IPL) की एक टीम को तगड़ा झटका लगा है। एक खिलाड़ी ने अपनी देश के लिए आईपीएल को ठुकरा दिया है। इस खिलाड़ी ने अपने देश के लिए 18.75 करोड़ को ठुकराते हुए BCCI  को आईपीएल खेलने के लिए ना कर दिया है।

इस इंग्लिश खिलाड़ी पर BCCI ने लगाया 2 साल का बैन

Harry Brook

दरअसल आईपीएल शुरु होने से पहले ही बीसीसीआई (BCCI) ने एक खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा दिया है। यानि अगले 2 साल के ये खिलाड़ी आईपीएल खेलता हुआ दिखाई नहीं देगा। उन्होंने खिलाड़ी पर अचानक अपना नाम लीग से वापस लेने के कारण लगाया है। दरअसल इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रुक (Harry Brook) पर बीसीसीआई (BCCI) ने ये एक्शन लिया है।

IPL से लिया नाम वापस

बता दें इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रुक ने आईपीएल के 18वें संस्करण शुरु होने से पहले ही इससे अपना नाम वापस ले लिया है। ब्रुक ने पिछले साल भी निजी कारणों का हवाला देते हुए ऐसा किया था। जिस कारण दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स ने खिलाड़ी को 6.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था।

बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार जो भी खिलाड़ी बिना जानकारी के अचानक लीग से अपना नाम वापस लेगा  उस पर बीसीसीआई कार्यवाही करेगी। उस खिलाड़ी पर कम से कम 2 साल का बैन लगेगा। अर्थात हैरी ब्रुक 2026 और 2027 आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे।

कप्तान पद के हैं प्रबल दावेदार

दरअसल रिपोर्ट्स आ रही है कि हैरी ब्रुक ने को इंग्लैंड टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के सफर खत्म होने के बाद जोस बटलर ने कप्तानी पद छोड़ दी थी। ECB नए कप्तान की तलाश कर रही है, जिसमें कप्तान की रेस में हैरी ब्रुक का नाम सबसे आगे चल रहा है।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 में 500 के स्ट्राइक रेट से फिफ्टी जड़ सकते हैं ये 2 बल्लेबाज, सिर्फ इन दोनों पर ही ऐसी काबिलियत