Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

155+ की रफ्तार से गेंद फेंकता ये खिलाड़ी, अभी जी रहा गुमनाम ज़िन्दगी, लेकिन IPL 2026 शुरू होते ही कहलाएगा अगला बुमराह

This player throws the ball at a speed of 155+, is currently living an unknown life, but as soon as IPL 2026 starts, he will be called the next Bumrah.

IPL 2026 : IPL 2025 में एक ऐसा नाम जिसने महज कुछ ही मुकाबलों में अपनी रफ्तार से क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। बता दे 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले इस युवा गेंदबाज़ को लोग इंडिया का अगला बुमराह कहने लगे थे। लेकिन अब वही ये खिलाड़ी एक गुमनाम जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

दरअसल, चोटों ने उनका करियर जहां से शुरू हुआ था, वहीं थमा दिया। लेकिन, यह सिर्फ एक ठहराव है, ये खिलाडी की वापसी की कहानी अभी बाकी है, और माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) में वो दोबारा उसी रफ्तार और जुनून के साथ वापसी करेंगे, जो उन्हें खास बनाता है। कौन है ये खिलाड़ी आइये जानते है। 

उमरान मलिक की IPL में धमाकेदार एंट्री 

155+ की रफ्तार से गेंद फेंकता ये खिलाड़ी, अभी जी रहा गुमनाम ज़िन्दगी, लेकिन IPL 2026 शुरू होते ही कहलाएगा अगला बुमराह 1दरअसल, हम जी खिलाड़ी की बात कर रहे है उनका नाम है उमरान मलिक। बता दे उमरान मलिक ने IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हुए अपनी तेज गति से हर किसी को प्रभावित किया। याद दिला दे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 5 मई को 157 किमी/घंटा की गेंद फेंक कर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

Also Read : गंभीर की वजह से खराब हो रहा है इन 3 खिलाड़ियों का करियर, नहीं मिल रहा खेलने का मौका

और तो और इंडिया के लिए भी उन्होंने T20 में डेब्यू किया और सीमित मौकों में 11 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, रफ्तार के इस तूफान पर चोटों का ब्रेक लग गया। बता दे साल 2024-25 के घरेलू सत्र में उमरान पूरी तरह नज़र नहीं आए, और फिर IPL 2025 की शुरुआत से पहले ही वह चोटिल होकर बाहर हो गए।

KKR से जुड़ाव और वापसी की उम्मीद

लेकिन IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल किया। बता दे उमरान फिलहाल रिहैबिलिटेशन और रिकवरी प्रोग्राम का हिस्सा हैं और टीम के साथ कोलकाता में जुड़े हैं। वे इस सीजन भले ही गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे, लेकिन फ्रेंचाइज़ी उन्हें भविष्य का अहम हथियार मानती है। दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स के एक्स हैंडल से उनका टीम में स्वागत करते हुए यह साफ संकेत मिला कि उमरान अभी टीम की योजनाओं का हिस्सा है।

बैकअप के तौर पर साकरिया, लेकिन कोई मुकाबला नहीं

वहीं उमरान मलिक की जगह टीम में चेतन साकरिया को शामिल किया गया था। बता दे यह बाएं हाथ के गेंदबाज पिछले सीजन भी कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, लेकिन तब उन्हें कोई मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। और तो और इस सीजन भी वे बेंच पर ही हैं। सकारिया ने इंडिया के लिए दो T20 और एक ODI खेला है, लेकिन उमरान मलिक जैसी रफ्तार और प्रभाव उनसे दूर रही है।

IPL 2026 में होगी असली वापसी

बता दे जिस तरह बुमराह भी चोटों से जूझते हुए दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे, ठीक उसी राह पर उमरान भी हैं। उन्हें अब खुद को साबित करने की जल्दी नहीं है। असल में रिहैब के बाद अगर वो पूरी तरह फिट होकर लौटते हैं, तो आईपीएल 2026 (IPL 2026) में वह फिर से 155+ की रफ्तार से बल्लेबाजों को चौंकाते दिखेंगे।

क्यूंकि उम्र उनके पक्ष में है, और आत्मविश्वास भी अभी ज़िंदा है और टीम का साथ भी मिल रहा है। ऐसे में उनकी वापसी को लेकर सिर्फ उम्मीद नहीं, बल्कि भरोसा किया जा सकता है। और हो सकता है कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) की पहली गेंद के साथ ही उमरान मलिक खुद को उस मुकाम पर पहुंचा दें, जहाँ से उनकी तुलना सिर्फ बुमराह से नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों से भी की जा सकती है।

367
भारत vs इंग्लैंड

आज के मैच में कौनसी टीम ज्यादा रन बनायेगी

Also Read : 6,6,6,6,6,6…’, DPL 2025 में जमकर गरजा दूसरे रोहित शर्मा का बल्ला, गेंदबाजों को खूब रुलाया, मात्र 15 गेंदों में बनाए 74 रन

Nitish Kumar

मैं नितीश कुमार, एक समर्पित क्रिकेट कंटेंट राइटर हूँ। मेरा लक्ष्य है मैदान पर...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!