Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

दुनिया का सबसे अनलकी क्रिकेटर रहा ये खिलाड़ी, 299 रन पर हुआ आउट, इतिहास रचने से चूका

दुनिया का सबसे अनलकी Cricketer रहा ये खिलाड़ी, 299 रन पर हुआ आउट, इतिहास रचने से चूका

Most Unlucky Cricketer: क्रिकेट के खेल में 99, 199 और 299 ये वो आंकड़े हैं, जब कोई बल्लेबाज व्यक्तिगत स्कोर के मामले में इन पर आउट होता है तो बहुत बुरा लगता है। इन व्यक्तिगत स्कोर पर आउट होने का मतलब है कि बल्लेबाज माइलस्टोन प्राप्त करने से पहले ही आउट हो गया। अब ऐसा ही कुछ रणजी ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल में देखने को मिला है।

जी हां, रणजी में इस समय क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें तीसरा मैच बंगाल और आंध्रा के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बंगाल के क्रिकेटर (Cricketer) सुदीप कुमार घरामी के साथ कुछ ऐसा हो गया, जो इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में कभी किसी के साथ नहीं हुआ था।

तिहरा शतक जड़ने से 1 रन दूर रह गए सुदीप कुमार घरामी

दुनिया का सबसे अनलकी Cricketer रहा ये खिलाड़ी, 299 रन पर हुआ आउट, इतिहास रचने से चूका

कल्याणी में खेले जा रहे मुकाबले में बंगाल की पहली पारी के दौरान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुदीप कुमार घरामी ने अपनी बल्लेबाजी से समा बाँध दिया और पहले शतक, फिर दोहरा शतक और इसके बाद 250 का आंकड़ा भी प्राप्त कर लिया। ऐसा लग रहा था कि वो अपने बल्ले से तिहरा शतक ठोक देंगे लेकिन तभी उनके साथ अनहोनी हो गई और वो 299 के निजी स्कोर पर शेख रशीद की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस तरह सुदीप 596 गेंदों का सामना करने में सफल रहे और फिर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 31 चौके और 6 छक्के लगाए।

तिहरे शतक से 1 रन से चूकने पर बंगाल का यह क्रिकेटर निश्चित रूप से काफी ज्यादा निराश नजर आ रहा था और सिर नीचे रखकर पवेलियन की तरफ जा रहा था। सुदीप की पारी बहुत ही खास थी, इसी वजह से विपक्षी टीम के खिलाड़ी भी उनकी टीम थपथपाते नजर आए।

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार

भारत के प्रमुख रेड बॉल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का इतिहास काफी पुराना है लेकिन अभी तक कोई भी बल्लेबाज 299 के निजी स्कोर पर आउट नहीं हुआ था। ऐसे में बंगाल के सुदीप कुमार घरामी यह अनचाहा कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर (Cricketer) बन गए हैं। वहीं, ओवरऑल फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात की जाए तो वो 299 के निजी स्कोर पर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।

इससे पहले मर्टिन क्रो और माइक पॉवेल 299 के निजी स्कोर पर आउट हो चुके हैं। वहीं, डॉन ब्रैडमैन और शांतनु सुग्वेकर इस निजी स्कोर पर नाबाद रह चुके हैं।

सुदीप कुमार घरामी का मौजूदा रणजी सीजन में रहा है दमदार प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी में बंगाल को क्वार्टर फाइनल तक लाने में सुदीप कुमार घरामी की शानदार बल्लेबाजी की अहम भूमिका रही। वहीं, अब उन्होंने 299 रन की पारी खेलकर सेमीफाइनल के दरवाजे भी काफी हद तक खोल दिए हैं। मौजूदा रणजी सीजन में बंगाल के इस धाकड़ क्रिकेटर (Cricketer) ने बल्ले से अपना प्रचंड फॉर्म दिखाया है और अब तक 12 पारियों में 54.25 की बेहतरीन औसत से 651 रन बना चुके हैं। इस दौरान घरामी ने 2 शतक और 3 बेहतरीन अर्धशतक भी जड़े हैं।

FAQs

सुदीप कुमार घरामी को 299 के निजी स्कोर पर किस गेंदबाज ने आउट किया?
शेख रशीद
फर्स्ट क्लास इतिहास में अब तक कितने बल्लेबाज 299 के निजी स्कोर पर आउट हो चुके हैं?
3

यह भी पढ़ें: इटली ने किया अपना T20 World Cup डेब्यू, जानें अब तक कितनी टीमें रह चुकी हैं टूर्नामेंट का पार्ट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!