IPL 2025: IPL 2025 में अब मुंबई इंडियंस (MI) वापसी हो चुकी है। जो मुंबई अपने शुरुआती मैच हारती हुई आ रही थी वह अब फॉर्म में वापसी कर चुकी है। एमआई पिछले 3 मैच लगातार जीतती हुई आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर अब टीम प्वाइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर पहुंच चुकी है।
चेन्नई को एक मैच में हार सामने करना पड़ा। टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है जोकि अपनी फ्रेंचाइजी पर बोझ बनता जा रहा है लेकिन उसके बाद भी वह संन्यास लेने का नाम नहीं ले रहा। IPL 2025 के बाद भी वह संन्यास का कोई इरादा नहीं है।
फ्रेंचाइजी पर बोझ बन रहा ये खिलाड़ी
दरअसल यहां पर किसी और की नहीं बल्कि स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की बात हो रही है। वह प्रदर्शन करने में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, उसके बावजूद वह संन्यास लेने का नाम नहीं ले रहे हैं।
अश्विन 10 साल बाद एक बार फिर से चेन्नई का हिस्सा बने हैं लेकिन वह लीग में अपना जादू नहीं चला पा रहे हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 9.75 करोड़ रूपये में खरीदा था। अश्विन धीरे-धीरे सीएसके के लिए बोझ बनते जा रहे हैं, उसके बाद भी वह संन्यास लेने का नाम नहीं ले रहे हैं।
IPL 2025 में मिल रही सफलता
IPL 2025 में स्टार ऑफ स्पिन रविचद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) अपना जादू चलाने में नाकाम हो रहे हैं। अश्विन अभी तक 7 मैच में केवल 5 विकेट ही निकाल पाए हैं। अश्विन विपक्षी बल्लेबाजों पर खूब रन लुटा रहे हैं। वह इस सीजन में अभी तक 44.60 की औसत से गेंदबाजी कर रहे हैं। जिस कारण टीम मुसीबत आ रही है। अश्विन सीनियर खिलाड़ी हैं उन्हें हर पिच और गेंदबाजी के सभी दांव पेंच की जानकारी है लेकिन इसका फायदा टीम को नहीं मिल पा रहा है।
अश्विन का IPL करियर
अगर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत सीएसके के साथ ही किया था। उसके बाद पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अभी तक कुल 219 मैच खेले है जिनमें उन्होंने 185 विकेट चटकाए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL के बीच CSK में पसरा मातम, दिग्गज खिलाड़ी के पिता की हुई मौत