Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मेहनत से नहीं अपनी किस्मत से ये खिलाड़ी खेलेगा IPL 2025, टैलेंट गली क्रिकेटर लायक भी नहीं

IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का शंखनाद होने में केवल कुछ दिनों का समय शेष रह गया है। इस लीग में कई युवा टैलेंट उभरकर सामने आते हैं जोकि बाद में नेशनल टीम में अपनी जगह बनाकर देश का मान बढ़ाते हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो कि केवल अपनी किस्मत और अपने पिता के नाम पर लीग में जगह बनाते हैं।

यदि उनकी किस्मत और पिता का नाम साथ ना हो तो उनके लिए अपनी प्रतिभा से किसी भी फ्रेंचाइजी में अपनी जगह बनान मुश्किल हो जाएगा। आईए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी-

पिता के नाम के सहारे मिल रहा IPL 2025 में एंट्री का मौका

Sachin Tendulkar

हम यहां दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की। अर्जुन तेंदुलकर इस आईपीएल (IPL 2025) सीजन भी मुबंई का हिस्सा हैं। अर्जुन को मुंबई इंडियंस लेने का सबसे बड़ा कारण उनके पिता सचिन तेंदुलकर हो सकते हैं।

दरअसल सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा थे। जिसके कारण अर्जुन तेंदुलकर को भी मुंबई में बिना किसी काबिलियत के शामिल किया जा रहा है। इस साल फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख में खरीदा है। अगर अर्जुन को केवल उनकी प्रतिभा के आधार पर आंका जाए तो वह किसी भी फ्रेंचाइजी में खेलते नहीं दिखाई देंगे।

सचिन की बदौलत मिल रहा मौका

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बेटा होने के कारण अर्जुर तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के लिए हर टीम का दरवाजा आसानी से खुल जाता है। फ्रेंचाइजी अर्जुन को केवल सचिन तेंदुलकर के कारण टीम में शामिल कर रही है।

यदि सचिन तेंदुलकर का नाम अर्जुन के नाम से हटा दिया जाए तो उन्हें शायद ही किसी भी टीम में खेलने का मौका मिले। बता दें अर्जुन नें अपने आईपीएल का सफर साल 2021 में किया था हालांकि उस समय वह चोटिल थे जिस कारण वह उस सीजन खेल नहीं सके।

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

बांए हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं है। पहले उनके आईपीएल करियर की बात करते हैं जिसमें उन्होंने 2 सीजन में केवल 5 मैच ही खेले हैं। उन 5 मैचों में अर्जुन में केवल 3 विकेट ही लिए हैं। इसके अलावा अर्जुन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 37 विकेट लिए हैं वहीं लिस्ट ए में अर्जुन ने 18 मैच में 25 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा टी20 में अर्जुन नें 24 मैच में 27 विकेट हांसिल किए हैं।

यह भी पढ़ें: बाबर-रिजवान के बिना खुली पाकिस्तान क्रिकेट की पोल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचे

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!