IPL: चेन्नई सुपर किंग्स की नईया इस सीजन डामाडोल हो रही है। इस सीजन (IPL 2025) लड़खड़ाती सीएसके एक बार फिर से अपने ही घर में ही हार गई। केकेआर के जाबजों ने चेन्नई के घर में घुसकर उन्हें करारी शिकस्त दी। कल के मैच में उम्मीद जताई जा रही थी कि मैदान पर एक बार फिर माही मैजिक देखने को मिले लेकिन फैंस को निराशा ही हाथ लगी।
लेकिन हम यहां पर IPL की नहीं बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी की बात कर रहे हैं जोकि मैदान पर केवल रन ही नहीं बनाता बल्कि वह बड़ा बिजनेसमैन भी है। वह खिलाड़ी दूध बेचकर महीने का लाखों रूपये कमाता है। तो आईए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी-
दूध का कारोबार करता है ये खिलाड़ी
दरअसल यहां पर हम किसी और की नहीं बल्कि कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बात कर रहे हैं। वह ना केवल एक अच्छे विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं बल्कि वह एक बहुत ही बेहत बिजनेसमैन भी हैं। धोनी दूध बेचकर लाखो की कमाई करते हैं। उनके पास कई नस्ल की गाय है, जिनसे वह दूध का बिजनेस करते हैं। बता दें धोनी रोजाना 500 लीटर दूध की बिक्री करते हैं। धोनी का यह फॉर्महाउस रांची से 18 किमी दूर शैम्बो में है।
धोनी के फॉर्म में हैं इतने नस्ल की गाय
बता दें धोनी के फॉर्म में कई नस्ल की गाय हैं, जिनकी दूध की किमते भी अलग-अलग है। धोनी के पास फ्रिजन, स्वर्णगिरि और साहिवाल नस्ल की गाय है। इनमें से होजन फ्रिजन की किमत 55 रूपये है तो वहीं स्वर्णगिरी नस्ल की गाय का दूध 130 रूपये है इसके अलावा साहिवाल नस्ल के दूध की किमत 90 रूपये है।
डेरी से मार्टेकिंग तक सब पर धोनी की नजर
बता दें ऐसा नहीं है कि धोनी ने फॉर्म खोल ली है और वह बस चल रहा है। धोनी की अपने फॉर्म पर पूरी नजर रहती है। धोनी की नजर डेरी हाउस से लेकर मार्केटिंग तक रहती है। अपने बिजी शेड्यूल में भी धोनी फॉर्म के लिए समय निकाल लेते हैं। धोनी की फॉर्म का नाम नजरइजा फार्म है। माही के इस फॉर्म ने कई लोगो को रोजगार दिया है। आयदिन सुबह-शाम फॉर्महाउस से लालपुर स्थित आउटलेट पर इन गायों का दूध डिलीवर किया जाता है।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने किया नजरअंदाज़, IPL 2025 में बन गया सुपरस्टार, अब गंभीर सालों बाद देंगे कमबैक का मौका