Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

RCB-पंजाब नहीं ये हैं IPL 2025 की सबसे फिसड्डी टीम, पॉइंट्स टेबल के 10वें स्थान पर रहना पक्का

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 के आगाज में अब महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं और इसी वजह से सभी टीमें अपने खिलाड़ियों को इकट्ठा कर रही हैं। इसके साथ ही नीलामी के बाद जो खिलाड़ी इंजर्ड हो गए हैं उनके रिप्लेसमेंट भी खोजे जा रहे हैं। सभी समर्थक IPL 2025 के लिए बेहद ही उत्साहित हैं और वो अपनी टीम की प्लेइंग 11 बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ क्रिकेट एक्सपर्ट्स IPL 2025 में हिस्सा लेने जा रही सभी टीमों के स्क्वाड को एनालाइज कर रहे हैं और उनकी मजबूती और खामियों को बताने जा रहे हैं। IPL 2025 में एक टीम ऐसी भी है जिसने नीलामी में कुछ खास कमाल नहीं किया और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, ये टीम ग्रुप स्टेज के आखिरी पोजिशन पर रहेगी।

IPL 2025 के अंक तालिका के आखिरी स्थान पर रहेगी ये टीम

KKR
KKR

IPL 2025 के शुरू होने की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे ही सभी टीमों को एक्सपर्ट्स के द्वारा एनालाइज किया जा रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो IPL 2025 के लिए गतविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने जिस स्क्वाड का चुनाव किया है वो बेहद ही कमजोर है। कहा जा रहा है कि, IPL 2025 की अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आखिरी स्थान पर अपने अभियान को समाप्त कर सकती है।

कमजोर है कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड

IPL 2025 के लिए कोलकाता की मैनेजमेंट के द्वारा अजिंक्य रहाणे को कप्तान नियुक्त किया गया है और कहा जा रहा है कि, ये अपनी टीम के सबसे कमजोर सदस्य हैं। दरअसल बात यह है कि, आईपीएल में अजिंक्य रहाणे ने बतौर कप्तान कुछ भी हासिल नहीं किया है और इसी के साथ ही एक बल्लेबाज के तौर पर भी ये इम्पैक्ट डालने में लगातार फेल होते आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी और बल्लेबाजी टीम के हारने की प्रमुख वजह बनती हुई दिखाई देगी। इसके साथ ही टीम में कोई बेहतरीन तेज गेंदबाज भी नहीं है जो अपनी गेंदबाजी से नतीजे को प्रभावित कर पाए।

IPL 2025 के लिए कोलकाता का स्क्वाड

रिकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंंडे, रोवमैन पॉवेल, स्पेंसर जॉनसन, मनीष पांडे, लवनीथ सिसोदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोइन अली, उमरान मलिक। 

इसे भी पढ़ें – IPL 2025 से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, हार्दिक के बाद अब इस 6.25 करोड़ी खिलाड़ी को बैन करने जा रही BCCI

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!