Posted inक्रिकेट न्यूज़

IPL का पहला सीजन भी खेला था ये अनकैप्ड खिलाड़ी, RCB के लिए अब 2025 का सीजन भी खेलेगा

This uncapped player had also played the first season of IPL, now he will also play the 2025 season for RCB

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और 2025 में होने जा रहा सीजन इसका 18वां सीजन होने वाला है। इसके पहले सीजन में कई खिलाड़ियों में सिरकत की थी। इसके बाद उन्हें देश के लिए खेलने का भी मौका मिला। लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है, जो आईपीएल के पहले सीजन में भी नजर आया था और इसके 18वें सीजन में भी नजर आने वाला है। मगर अभी तक भी वह अनकैप्ड है। यानी उसे अभी तक इंडिया की ओर से डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

अभी भी अनकैप्ड है ये खिलाड़ी

Swapnil Singh

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि 34 वर्षीय स्पिनर स्वप्निल सिंह (Swapnil Singh) हैं। मालूम हो कि स्वप्निल आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में शामिल थे और इस सीजन वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते दिखाई देने वाले हैं। वह बीते सीजन भी इसी टीम का हिस्सा थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि स्वप्निल सिंह अभी भी भारत के लिए नहीं खेल सके हैं।

टीम इंडिया के लिए नहीं मिला है डेब्यू का मौका

बता दें कि स्वप्निल सिंह ने साल 2006 में फर्स्ट क्लास, साल 2007 में टी20 और साल 2008 में लिस्ट ए डेब्यू किया था। लेकिन अभी तक वह इंडिया डेब्यू नहीं कर सकें हैं। हालांकि उन्हें आईपीएल डेब्यू करने का मौका भी साल 2016 में मिला था। उन्होंने 2016 में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने कुल 14 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 7 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 28 रन देकर 2 विकेट रहा है। इस दौरान उन्होंने 14 मैचों की 9 पारियों में 51 रन भी बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 15* रहा है।

कुछ ऐसा है स्वप्निल सिंह का करियर

34 साल के स्वप्निल सिंह ने अब तक 81 फर्स्ट क्लास मैचों की 121 पारियों में 199 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 59 रन देकर 6 विकेट रहा है। वहीं 67 लिस्ट ए मैचों की 63 पारियों में उन्होंने 71 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इस दौरान उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 25 रन देकर 5 विकेट रहा है।

इसके अलावा स्वप्निल ने 89 टी20 मैचों की 83 पारियों में 73 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 19 रन देकर 6 विकेट रहा है। स्वप्निल सिंह के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2929, लिस्ट ए में 1187 और टी20 में 988 रन भी दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: त्रिपाठी, गायकवाड़ (कप्तान), अश्विन, कॉनवे, धोनी… 24 घंटे पहले ही मुंबई के खिलाफ CSK की खतरनाक प्लेइंग 11 का ऐलान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!