Virat Kohli

Virat Kohli: क्रिकेट किंग विराट कोहली(Virat Kohli) अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और अपने गुस्से के लिए हमेशा चर्चाओं में होते हैं। लेकिन इस बार उनके चर्चा में होने का कारण उनकी आक्रामक बल्लेबाजी नहीं बल्कि रुआवी बर्ताव है। वैसे तो उन्हें हमेशा ही टीम के युवा खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते देखा जाता है लेकिन इस बार उन्हें स्टार युवा बल्लेबाज से बदसलूकी के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

यशस्वी से की बदसलूकी!

टीम इंडिया में इस युवा खिलाड़ी के साथ हो रहा मजदूर जैसा बर्ताव, विराट कोहली उठवा रहे अपना सामान 1

Advertisment
Advertisment

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसके लिए टीम मैदान पर प्रैक्टिस कर रही थी। उसी दौरान विराट की एक ऐसी हरकत सामने आई जोकि हैरान कर देने वाली थी। सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) ने कोहली का प्रैक्टिस बैग उठा रखा था। जिसे देखकर विराट को ट्रोल किया जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि सीनियर प्लेयर विराट अपने जूनियर्स के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते हैं।

विराट के साथ ऐसा है यशस्वी का रिश्ता

विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को मैदान पर हमेशा एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते देखा गया है। विराट और जायसवाल ने कई बार टीम के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी भी की है। दोनों को ऑफ फील्ड मस्ती करते देखा गया है। यशस्वी ने कई अपने इंटरव्यू में कहा कि विराट और रोहित हमेशा युवा खिलाड़ियों की मदद करते हैं।

यशस्वी का शानदार करियर

यशस्वी जायसवाल मौजूदा समय में काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। जिसमें कई मैच विनिंग पारियां भी शामिल हैं। यशस्वी ने इस साल 9 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 62.80 की औसत से 942 रन बनाए हैं। जिसमें 106 चौके और 29 छक्के शामिल है। इसके साथ ही जायसवाल ने टी20 फॉर्मेट में महज 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने  41.85 की औसत से 293 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: LSG ने केएल राहुल समेत 22 खिलाड़ियों को किया रिलीज, सिर्फ इन 3 फ्लॉप प्लेयर्स को संजीव गोयनका ने किया रिटेन

Advertisment
Advertisment