भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं और इस टीम के लिए इन्होंने पहली मर्तबा साल 2022 में हिस्सा लिया था। मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर ये भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह बनाने में सफल हो पाए थे।
लेकिन साल 2025 में तिलक वर्मा बल्लेबाजी के दौरान अपनी छाप छोड़ने में फेल हुए हैं और इसी वजह से इन्हें लखनऊ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रिटायर्ड आउट कर दिया गया था। इसके साथ ही अब खबरें आई हैं कि, तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है। सभी समर्थक इस खबर को सुनकर बेहद ही मायूस हो गए हैं।
Tilak Varma ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ
मुंबई इंडियंस के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक तिलक वर्मा (Tilak Varma) के बारे में यह खबर आई है कि, इन्होंने लखनऊ के मुकाबले में हुई इनके साथ बदतमीजी के बाद टीम को छोड़ने का फैसला कर लिया है। दरअसल बात यह है कि, तिलक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बायो से मुंबई इंडियंस का नाम हटा लिया है। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए हैं।
Mumbai Indians Name Removed From Bio of Tilak Varma👀 pic.twitter.com/N5kswszdP2
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 5, 2025
इस प्रकार का था घटनाक्रम
मुंबई इंडियंस ने अपना हालिया मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना मैदान में खेला था। इस मुकाबले में तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने 23 गेदों में 25 रन बनाए। जब ये बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए तो टीम को 10 के रनरेट से बल्लेबाजी की जरूरत थी। लेकिन तिलक इस दौरान बड़े शॉट्स खेलने में फेल हो गए और इसी वजह से इन्हें बाहर कर मैनेजमेंट के द्वारा मिचेल सेंटनर को बल्लेबाजी के लिए अंदर भेजा गया। तिलक के समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए हैं।
बेहद ही खराब है Tilak Varma का प्रदर्शन
अगर बात करें भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) के आईपीएल 2025 में प्रदर्शन की तो इनका प्रदर्शन बेहद ही औसत दर्जे का रहा है। इन्होंने अपने अभी तक करियर में खेले गए कुल 4 मैचों की 3 पारियों में 31.66 की औसत और 113.09 के स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए हैं। ऐसी संभावनाएं हैं कि, इन्हें अगले मुकाबले की प्लेइंग 11 में मौका मिल पाना बेहद ही मुश्किल है।
इसे भी पढ़ें – बाज की नज़र, बिजली सी रफ्तार, धोनी ने खुद अपनी खतरनाक स्टंपिंग का खोला राज, अपने माता-पिता के सामने जीता फैंस का दिल