Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

तिलक वर्मा बीच सीजन छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस? RCB से जुड़ने की चर्चाएं तेज!

Tilak Varma

Tilak Varma: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक है। टीम 5 मैच में महज 1 जीत के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर है। इसी बीच खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) अपनी टीम का हाथ छोड़कर आरसीबी से जुड़ सकते हैं। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है।  क्या है इस खबर के पीछे की पूरी सच्चाई आईए  जानते है-

क्या MI का दामन छोड़ RCB में शामिल होंगे Tilak Varma?

Tilak Varma

जहां एक ओर आईपीएल (IPL) रोमांचक चल रहा है वहीं दूसरी ओर बीच आईपीएल में मुंबई इंंडियंस (Mumbai Indians) के लिए एक बुरी खबर आ रही है। खबर है कि टीम के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) बीच लीग में टीम का साथ छोड़कर आरसीबी में शामिल हो जाएंगे। इस खबर से मुंबई के फैंस के सिर पर चिंता की लकीरें आ गई हैं।

दरअसल कहा जा रहा है कि MI और RCB के बीच एक बड़ा ट्रेड हो सकता है, जिसमें कयास लगाए जा रहे हैं कि तिलक को बेंगलुरु और देवदत्त पडिक्कल को एमआई में भेजा जा सकता है।

Tilak से नाखुश MI मैनेजमेंट

बता दें कुछ गुप्त सूत्रों का कहना है कि मुंबई की मैनेजमेंट और कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) तिलक वर्मा (Tilak Varma) की मैच फिनिश ना करने की काबिलियत के कारण उनसे नाखुश हैं। हालांकि हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं।

साथ ही तिलक ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में खराब प्रदर्शन किया था। जिस कारण मैनेजमेंट ऐसा फैसला ले सकते हैं। एमआई को टीम में कोई ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो सूझबूझ के साथ मैच को अंत तक लेकर जा सके। देवदत्त पडिक्कल एमआई में बल्लेबाजी को मजबूत कर सकते हैं।

2024 में भी हुआ था ऐसा

दरअसल अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार नहीं होगा इससे पहले भी टीम ऐसा कर चुकी है जब साल 2024 की शुरुआत से पहले ही एमआई ने हार्दिक पांड्या को एक बार फिर से एमआई में शामिल करने के लिए गुजरात टाइंटस से कैमरन ग्रीन को ट्रे़ड किया था।

यह भी पढ़ें: हार के बाद फूटा विराट का गुस्सा, मैदान में कप्तान को लगाई फटकार, कैमरे पर कैद हुआ हर लम्हा

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!