Umesh Yadav: उमेश यादव (Umesh Yadav) भारतीय टीम के ऐसे गेंदबाज जिन्होंने अपनी गेंदबाजी के जाल में दुनिया भर के स्टार बल्लेबाजों को फंसाया है। बल्लेबाज उनकी गेंदबाजी का शिकार हो ही जाते थे।
लेकिन उमेश (Umesh Yadav) ने केवल बल्लेबाजों को अपना शिकार नहीं बनाया है बल्कि उन्होंने गेंदबाजों को छक्के चौके भी जड़े हैं। उन्होंने एक बार करिश्माई पारी खेलते हुए 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 128 रन ठोक डाला था। उमेश ने अपने बल्ले से गेदंबाजो की खूब कुटाई की थी।
9वें नंबर Umesh Yadav ने ठोके 128 रन
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) ने बहुत बार बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी के जाल में फंसाया है लेकिन एक बार ऐसा हुआ था जब उन्होंने गेंदबाज को अपनी बल्लेबाजी से परेशान किया था।
दरअसल यह साल 2015 की बात है जब उन्होंने ओडिशा के खिलाफ 119 गेंदों का सामना करते हुए 128 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर नाबाद थे। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के जड़े थे। उस दिन उमेश गेंदबाजों पर काल बनकर टूटे थे।
कुछ ऐसा था मैचा का हाल
यह बात साल 2015 की है जब ओडिसा और विदर्भ एक रणजी मुकाबले के लिए आमने सामने थी। इस मैच में विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ की टीम ने पहली पारी में 467 रन बनाए।
उसके बाद इसका पीछा करने उतरी ओडिसा की टीम पहवली पारी में केवल 274 रन ही बना पाई। ओडिसा ने फॉलो अप जारी रखा और दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। हालांकि मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
Umesh Yadav का क्रिकेट करियर
37 वर्षीय भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) ने अपने करियर में भारत के लिए सौ से ज्यादा मैच खेले हैं। उमेश ने टेस्ट में 57 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 3.51 की इकॉनमी से 170 विकेट लिए हैं।
वहीं वनडे में उन्होंने 75 मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने 6.01 की इकॉनमी से 106 विकेट चटकाए हैं। टी20 की बात की जाए तो टी20 में उन्होंने महज 9 मैच ही खेले हैं जिनमें उन्होंने केवल 12 विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें: तलाक लेने के बाद बड़े ही खूंखार हो गए हैं ये 2 खिलाड़ी, दोनों बल्लेबाजों पर खूब उतार रहे पत्नी का गुस्सा