Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

2 ओवर 59 रन खर्च कर बैठा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, शर्मनाक STATS के तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड्स

2 ओवर 59 रन खर्च कर बैठा Team India का ये खिलाड़ी, शर्मनाक STATS के तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड्स

Team India’s pacer gives 59 runs in two overs: अक्सर कहा जाता है कि जो जितनी तेजी से ऊंचाई पर जाता है, उतनी ही तेज से नीचे आता है। ऐसा ही कुछ टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमरान मलिक के साथ हो रहा है। कुछ साल पहले उमरान को भारतीय तेज गेंदबाजी का फ्यूचर माना जा रहा था लेकिन अब वो टीम से बाहर चल रहे हैं। उम्मीद थी कि उमरान अच्छा प्रदर्शन करते हुए वापसी करेंगे लेकिन अब राष्ट्रीय टीम में उन्हें दोबारा मौका मिलना मुश्किल ही लग रहा है।

इसकी बड़ी वजह उमरान मलिक का शर्मनाक प्रदर्शन है। मौजूदा समय में डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे उमरान की जमकर धुनाई हुई और उन्होंने दो ओवर में 59 रन लुटा दिए।

डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज उमरान मलिक का शर्मनाक प्रदर्शन

2 ओवर 59 रन खर्च कर बैठा Team India का ये खिलाड़ी, शर्मनाक STATS के तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड्स

नवी मुंबई में खेले जाने वाले डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत 23 फरवरी से हुई थी। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया (Team India) के लिए खेल चुके कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, ताकि आईपीएल 2026 से पहले गेम टाइम मिल सके। जम्मू एंड कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी इसी लक्ष्य से इसमें खेल रहे हैं लेकिन उनकी मुंबई कस्टम्स के खिलाफ जोरदार पिटाई हो गई। टूर्नामेंट में टाटा स्पोर्ट्स क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहे उमरान की गेंदबाजी पर विपक्षी टीम के ओपनर्स ने जमकर चौके-छक्के जड़े, जिसके कारण इस खिलाड़ी ने महज दो ओवर में 59 रन खर्च कर दिए, जिसमें चार चौके और छह छक्के शामिल रहे।

उमरान मलिक को खराब गेंदबाजी के कारण दो ओवर के स्पेल के बाद दोबारा नहीं बुलाया गया लेकिन उनका यह शर्मनाक प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। उमरान की इस खराब गेंदबाजी के कारण टीम को भी नुकसान झेलना पड़ा और उसे 9 विकेट से हार मिली। मुकाबले में टाटा स्पोर्ट्स क्लब ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई कस्टम्स ने 16 ओवर में ही 1 विकेट खोकर 193 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से ऋग्वेद मोरे ने शतक जड़ा और 46 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। वहीं, उनके जोड़ीदार सचिन यादव ने 46 गेंदों में 80 रन बनाए।

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे उमरान मलिक

आईपीएल के माध्यम से टीम इंडिया (Team India) तक का सफर तय करने वाले उमरान मलिक ने अपनी गति से कई रिकॉर्ड कायम किए लेकिन आज की क्रिकेट में सिर्फ गति से काम नहीं चलता और शायद यही बात उमरान अब तक नहीं समझ पाए हैं। इस बार उमरान आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में नजर आएंगे। उन्हें केकेआर ने मेगा ऑक्शन में खरीदा था लेकिन वो 2025 के सीजन में इंजरी के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, अब उमरान फिट हो चुके हैं और इस बार उम्मीद है कि वो खेलते नजर आएंगे।

हालांकि, जिस तरह से उमरान मलिक का प्रदर्शन अभी है, उसे देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स का खेमा भी चिंतित होगा। उमरान ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 26 मैचों में 29 विकेट चटकाए हैं। इस गेंदबाज ने टीम इंडिया (Team India) के लिए 2022 में ही डेब्यू किया था लेकिन फिर 2023 में आखिरी बार नजर आए। अपने इंटरनेशनल करियर में उमरान ने अभी तक 18 मुकाबले खेले हैं और 24 विकेट झटके हैं।

FAQs

उमरान मलिक ने किस टूर्नामेंट में दो ओवर में 59 रन लुटा दिए?
डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट
IPL 2026 में उमरान मलिक किस टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे?
कोलकाता नाइट राइडर्स

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: कोई भारतीय नहीं ये पाकिस्तानी खिलाड़ी बन रहा ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’, ठोक चुका 283 रन, जड़ चुका 13 छक्के

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!