BCCI Added New Player In Team: भारत की पुरुष क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने में व्यस्त है, जिसमें उसने ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-8 में भी जगह पक्की कर ली है। वहीं, दूसरी तरफ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उसे मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में हिस्सा लेना है। इस दौरे की शुरुआत 15 फरवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज से हो चुकी है और टीम इंडिया 1-0 से आगे है।
टी20 मुकाबलों के बाद, भारतीय टीम को 24 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। वहीं, 6 मार्च से एकमात्र टेस्ट में भी हिस्सा लेना है। इस दौरे के लिए जब टीम इंडिया के स्क्वाड सामने आए थे तो ओपनिंग बल्लेबाज प्रतिका रावल को BCCI ने सिर्फ टेस्ट टीम में चुना था लेकिन अब उन्हें वनडे स्क्वाड में भी शामिल कर लिया गया है।
BCCI ने प्रतिका रावल को भारत की वनडे टीम में किया शामिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए BCCI ने पहले 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया था लेकिन अब प्रतिका रावल 16वीं सदस्य के रूप में शामिल कर ली गई हैं। पिछले साल प्रतिका रावल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान इंजरी का शिकार हो गई थीं और फिर शेष टूर्नामेंट में नहीं खेल पाई थीं। हालांकि, इंजर्ड होने के बावजूद उन्होंने व्हीलचेयर में आकर भारत के चैंपियन बनने का जश्न साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान में आकर मनाया था।
प्रतिका को बांग्लादेश के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए मुकाबले में फील्डिंग के दौरान घुटने और टखने में चोट लगी थी। इसके बाद से ही वो एक्शन में नहीं दिखी हैं। अपनी इस इंजरी के कारण उन्हें WPL 2026 से भी चूकना पड़ा। हालांकि, प्रतिका कई चोट से टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में खास नुकसान नहीं हुआ था, क्योंकि उनकी जगह वापसी करने वाली शेफाली वर्मा ने जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन किया था और ख़िताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए प्रतिका रावल को शामिल किए जाने का BCCI ने किया ऐलान
BCCI ने मंगलवार (17 फरवरी) को एक मीडिया रिलीज के माधयम से प्रतिका रावल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किए जाने की घोषणा की। बोर्ड ने बताया कि महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे मल्टी-फॉर्मेट दौरे के तहत तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम में प्रतिका रावल को शामिल किया है। प्रतिका ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना रिहैब पूरा कर लिया है और अक्टूबर में आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के दौरान लगी टखने की चोट से पूरी तरह उबर चुकी हैं।
🚨 News 🚨
Pratika Rawal added to #TeamIndia’s squad for ODI series against Australia women.
Details 🔽 | #AUSvIND https://t.co/az1T6JBB2h
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 17, 2026
बता दें कि प्रतिका रावल ने साल 2024 में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी और अब तक उनका प्रदर्शन बहुत ही उम्दा रहा है। रावल ने 23 पारियों में 50.45 की औसत से 1110 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और सात अर्धशतक भी शामिल हैं। इस अच्छे प्रदर्शन के कारण ही बोर्ड ने उन्हें इस साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड सी में जगह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का अपडेट स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काशवी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतिका रावल