Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल! Babar Azam और Fakhar Zaman पर लगे बड़े आरोप, दोनों अब बुरे फंसे

Upheaval in Pakistan Cricket! Major Allegations Leveled Against Babar Azam and Fakhar Zaman—Both Now in Deep Trouble.

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर आय दिन कुछ न कुछ खबरें आती रहती हैं और हाल ही में इसको लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने एक नया विवाद शुरू कर दिया है। यह खबर पाकिस्तान टीम के दो सबसे स्टार खिलाड़ी बाबर आजम और फखर जमान से जुड़ी हुई है। दोनों पर काफी संगीन आरोप लगे हैं और इसके चलते हर किसी की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं।

Babar Azam और Fakhar Zaman पर लगे गंभीर आरोप

Serious Allegations Leveled Against Babar Azam and Fakhar Zaman
Serious Allegations Leveled Against Babar Azam and Fakhar Zaman

बता दें कि हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) स्क्वाड में बाबर आजम और फखर ज़मान दोनों मौजूद थे और दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने अकॉर्डिंग ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। लेकिन अब दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि खबर है कि दोनों इंजर्ड होने के बावजूद टूर्नामेंट के लिए चुने गए और इससे टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा।

आकिब जावेद ने उठाए थे सवाल

दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो बाबर आजम और फखर ज़मान दोनों अनफिट हैं और अनफिट होने के बावजूद इनका स्क्वाड में चयन किया गया। हाल ही में सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सवाल उठाए थे। उन्होंने पीसीबी से इस मामले की जांच करने को कहा।

उन्होंने पुरुष चयन समिति के सभी सदस्यों, मिस्बाह उल हक, सरफराज अहमद और असद शरीफ के साथ-साथ मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि बाबर आजम और फखर ज़मान दोनों ही चोट से जूझ कर रहे हैं। इसके बारे में चयनकर्ताओं को टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद पता चला।

यह भी पढ़ें: ‘मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था…’ संन्यास के पीछे छुपी थी ये बड़ी कहानी! Ravichandran Ashwin ने महीनों बाद खोला राज

डॉक्टर की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

UK में रहने वाले स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी और मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जावेद मुगल ने खिलाड़ियों के अनफिट होने के बावजूद खेलने को लेकर चिंता जाहिर की। डॉ. मुगल जनवरी में स्पोर्ट्स एक्सरसाइज और मेडिसिन के निदेशक के तौर पर पीसीबी के मेडिकल पैनल में शामिल हुए थे। उन्होंने वर्ल्ड कप के बाद दोनों खिलाड़ियों की जांच की थी।

खबरों के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब बाबर आजम ने टूर्नामेंट के बाद टीम से अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने इसके पीछे अपनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव का हवाला दिया। जानकारी के अनुसार फखर भी इसी से परेशान हैं।

फिजियोथेरेपिस्ट पर भी लग रहे आरोप

मालूम हो कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) की राष्ट्रीय चयन समिति ने मेडिकल पैनल को बताया कि बाबर और फखर को टी20 वर्ल्ड कप के लिए तभी चुना गया था, जब टीम के फिजियोथेरेपिस्ट क्लिफ डीकन ने उन्हें खेलने के लिए फिट बताया था। ज्ञात हो कि डीकन पर पहले भी कई बार आरोप लग चुके हैं। उनपर मामूली चोटों वाले खिलाड़ियों को भी मैदान पर उतरने की अनुमति देने के आरोप हैं।

FAQs

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चीफ सिलेक्टर कौन है?
आकिब जावेद

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के लिए चुना नया कोच, आयरलैंड के इस खिलाड़ी को सौंप दी जिम्मेदारी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!