India A Squad For Rising Star Asia Cup: एशिया कप का रोमांच फिर से वापस आने वाला है। हालांकि, इस बार यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों से सजी टीमों के बीच खेला जाएगा। ACC ने कुछ दिनों पहले ही राइजिंग स्टार एशिया कप का ऐलान किया, जिसे पहले इमर्जिंग एशिया कप के नाम से भी जाना जाता था।
राइजिंग स्टार एशिया कप का आयोजन दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू होगा और 28 नवंबर को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त हो जाएगा।
राइजिंग स्टार एशिया कप में नजर आएंगी भारत समेत 8 टीमें

राइजिंग स्टार एशिया कप राइजिंग स्टार एशिया कप में भी सभी वही टीमें नजर आएंगी, जो 9 से 28 सितंबर के बीच यूएई में खेले गए एशिया कप में शामिल थीं। इसमें, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग शामिल है। इन 8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग को रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल है। हालांकि, टॉप टीमों को A स्क्वाड चुनना होगा, जबकि एसोसिएट नेशन को मुख्य खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी गई है।
BCCI ने राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए India A का स्क्वाड किया घोषित
राइजिंग स्टार एशिया कप के शुरू होने में ज्यादा समय नहीं रह गया है और कई टीमों का स्क्वाड सामने आ गया है। इसी कड़ी में मंगलवार, 4 नवंबर को बीसीसीआई ने भी इंडिया ए (India A) के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। सीनियर मेंस चयन समिति ने 15 खिलाड़ियों का चयन किया है, जिसमें दो नाम ऐसे भी हैं, जो सीनियर लेवल पर भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं।
इसमें जितेश शर्मा और रमनदीप सिंह शामिल हैं। जितेश को इंडिया ए (India A) का कप्तान भी नियुक्त किया गया है। वो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ हैं।
वैभव सूर्यवंशी समेत ये युवा सितारे भी India A के स्क्वाड में शामिल
बीसीसीआई की चयन समिति ने राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए (India A) के स्क्वाड में कई युवा सितारों को मौका दिया है, जिन्होंने हाल-फिलहाल अपने प्रदर्शन से धूम मचाई। 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है, जिनके नाम आईपीएल में शतक भी है।
वहीं, मुंबई इंडियंस के नेहाल वढेरा और ऑलराउंडर नमन धीर, दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर अभिषेक पोरेल और पंजाब किंग्स के तूफानी ओपनर प्रियांश आर्या को भी चुना गया है। आईपीएल में बतौर फिनिशर धमाल मचाने वाले आशुतोष शर्मा का भी चयन हुआ है।
तेज गेंदबाजों में यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, वी विजय कुमार, युद्धवीर सिंह चरक शामिल हैं। वहीं, स्पिन विभाग में हर्ष दुबे और सुयश शर्मा को मौका मिला है।
राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए India A का स्क्वाड
जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), नमन धीर (उपकप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा
🚨 𝑩𝑹𝑬𝑨𝑲𝑰𝑵𝑮 🚨
BCCI has announced the India A squad for the Rising Stars Asia Cup, with Jitesh Sharma named captain and Vaibhav Suryavanshi earning a maiden call-up. 🏏🇮🇳
India A begin their campaign against the UAE on November 14. 💪🏼#TeamIndia #AsiaCup #Sportskeeda pic.twitter.com/JoaRoNayWG
— Sportskeeda (@Sportskeeda) November 4, 2025
राइजिंग स्टार एशिया कप में इंडिया ए (India A) के मैचों का शेड्यूल
| क्रमांक | दिन | तारीख | मुकाबला | चरण | 
|---|---|---|---|---|
| 1 | शुक्रवार | 14 नवंबर 2025 | इंडिया ए बनाम यूएई | ग्रुप-B लीग मैच | 
| 2 | रविवार | 16 नवंबर 2025 | इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए | ग्रुप-B लीग मैच | 
| 3 | मंगलवार | 18 नवंबर 2025 | इंडिया ए बनाम ओमान | ग्रुप-B लीग मैच | 
| 4 | शुक्रवार | 21 नवंबर 2025 | सेमीफाइनल – 1 | नॉकआउट | 
| 5 | शुक्रवार | 21 नवंबर 2025 | सेमीफाइनल – 2 | नॉकआउट | 
| 6 | रविवार | 23 नवंबर 2025 | फाइनल | खिताबी मुकाबला | 
FAQs
राइजिंग स्टार एशिया कप में इंडिया ए की कप्तानी किसे मिली है?
राइजिंग स्टार एशिया कप में इंडिया ए का पाकिस्तान ए के साथ मैच कब है?
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: भारत में 2 तो ऑस्ट्रेलिया में 3 बड़े बदलाव, चौथे टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 आई सामने