Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

गेल के 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं वैभव, जानें कौन है आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 3 बल्लेबाज

Vaibhav Sooryavanshi Aims to Break Gayle's Record of 175 Runs; Find Out Who Are the Top 3 Batsmen to Have Played the Biggest Innings in the IPL.

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। क्रिस गेल ने साल 2013 में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल हर किसी को हैरान कर दिया था और हाल ही में जब वैभव सूर्यवंशी से BCCI अवार्डस शो के दौरान पूछा गया कि वो आईपीएल में क्या रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे तो उन्होंने बताया कि वो गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। तो आइए गेल के उस पारी और इसके साथ ही आईपीएल में तीन सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों के बारे में जान लेते हैं।

IPL में तीन सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

The batsmen who have played the three highest innings in the IPL.
The batsmen who have played the three highest innings in the IPL.

क्रिस गेल – 175 रन

आईपीएल (IPL) में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। क्रिस गेल ने 23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए पुणे वारियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन की पारी खेली थी। उन्होंने इस दौरान 13 चौके और 17 छक्के जड़े थे।

उनकी यह पारी का रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है और शायद आगे भी कोई नहीं तोड़ सकेगा। उनकी यह पारी न सिर्फ आईपीएल की बल्कि ओवरऑल टी20 क्रिकेट की भी सबसे बड़ी पारी है।

यह भी पढ़ें: “उसे बस यही आता है…..,” राजस्थान से बाहर होने के बाद, सैमसन ने खोला सूर्यवंशी और द्रविड़ का राज

ब्रैंडन मैक्कुलम – 158

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ब्रैंडन मैक्कुलम का नाम है। ब्रैंडन मैक्कुलम ने साल 2008 आईपीएल सीजन में 73 गेंद में 158 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने इस दौरान 10 चौके और 13 छक्के जड़े थे। उन्होंने यह कारनामा आईपीएल के पहले ही मैच में कर दिया था। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ KKR की ओर से खेलते हुए यह काम किया था।

अभिषेक शर्मा – 141 रन

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं अभिषेक शर्मा। भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के दौरान पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 55 गेंद में 141 रन बनाए थे। उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के की मदद से एक ऐतिहासिक पारी खेली थी। इस सीजन उनकी कोशिश रहेगी कि वो बीते सीजन से भी बड़ी पारी खेलें। तो देखना होगा कि आखिर वो कितनी बड़ी पारी खेलेंगे।

FAQs

आईपीएल में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के नाम दर्ज है?
क्रिस गेल - 175 रन

यह भी पढ़ें: स्टुअर्ट बिन्नी के चलते क्रिकेटर नहीं बन पाया ये दिग्गज, बाद में 1,300 करोड़ की फिल्म बनाकर दुनिया भर में किया नाम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!