आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान लाइम लाइट में आए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 2026 आईपीएल सीजन से पहले तक काफी नाम बना लिया है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंडर-19 और इंडिया की ए टीम के लिए खेलते हुए इतिहास रच चुके हैं। आईपीएल में भी अपने बल्ले से उन्होंने काफी कहर ढाया है और उनसे आगे भी दमदार बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच उनसे जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को यह यकीन दिला दिया है कि वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) लंबे रेस के घोड़े हैं और एक लंबे समय तक क्रिकेट की दुनिया पर राज करेंगे।
क्रिकेट की दुनिया में राज करेंगे Vaibhav Sooryavanshi

बता दें कि आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को 1.10 करोड़ रुपये रुपए की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और उस दौरान उनकी उम्र महज 13 साल थी। इतने कम उम्र में आईपीएल में इतनी महंगी कीमत में बिकने की वजह से वह चर्चा का केंद्र बन गए थे और उन्होंने इन सभी चर्चाओं को सही भी साबित करके दिखाया।
आईपीएल 2025 के दौरान राजस्थान के लिए खेलते हुए उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 252 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 101 रनों का रहा। उन्होंने 36.00 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की। उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक आया। उन्होंने सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा भी उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए। आईपीएल के बाद वो भारत की अंडर-19 टीम और ए टीम के लिए भी खेलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने वहां भी कहर ढाया।
इतना ही नहीं उन्होंने अपनी डोमेस्टिक टीम बिहार के लिए खेलते हुए लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास और टी20 में भी कमाल का प्रदर्शन किया और अब वह भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के लिए खेलने की तैयारी में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें: जीत के घमंड में जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका को हारने के बाद टीम इंडिया को दी धमकी, कहा – ‘हम भारत को…’
सीनियर टीम में शामिल होने के लिए उठाया यह कदम
मालूम हो कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने हाल ही अंडर 19 वर्ल्ड कप में कमाल की बल्लेबाजी के बलबूते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया और अब वो इंडिया की सीनियर टीम में शामिल होने की तैयारी हैं।
दरअसल, वैभव बिहार से आते हैं और बिहार के लोग अक्सर चिकन-मटन के काफी ज्यादा शौकीन माने जाते हैं। उन्हीं में से एक हमारे वैभव भी हैं। वैभव भी दबा कर चिकन मटन खाते हैं और इसकी वजह से ही उनकी सेहत इतनी बेहतरीन है। 14 साल की उम्र में भी वह एक जवान की तरह नजर आते हैं और उसी के पावर से खेलते भी दिखाई देते हैं।
उनके कोच और करीबियों का मानना है कि जब वो खाते हैं तो 1 से 1.5 किलो चिकन मटन अकेले साफ़ कर देते हैं।लेकिन अब वो अपनी फिटनेस को बेहतर करने के लिए डाइट पर कंट्रोल करने वाले हैं और पहले से ज्यादा मेहनत करने की तैयारी में हैं।
पिता ने कही ये बात
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि अब वैभव ने चिकन-मटन खाना छोड़ दिया है। वो जल्द से जल्द इंडिया की सीनियर टीम में जगह बनाना चाहता है, जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया है। वैभव के पिता संजीव ने बताया कि वैभव 2028 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहता है, जिस वजह से वो फॉर्म के साथ-साथ फिटनेस पर भी काम कर रहा है।
बताते चलें कि अगर वैभव अच्छा करते रहे तो इस आईपीएल सीजन के बाद उन्हें स्क्वाड में मौका दिया जा सकता है। चूंकि 27 मार्च के बाद वो 15 साल के हो जायेंगे और आईसीसी की गाइडलाइन के अनुसार इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के लिए योग्य हो जायेंगे।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी का जन्मदिन कब आता है?
यह भी पढ़ें: अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, नहीं खेल पाएगा अब मुकाबला