Vaibhav Sooryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में ऐतिहासिक 175 रनों की पारी खेली। इसके साथ उन्होंने इंडिया को छठी बार चैंपियन बनाया और अपने ओवरऑल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बलबूते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी अपने नाम किया।
उनके इस उपलब्धि पर तमाम क्रिकेट फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और हाल ही में उनके दादा का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उनके दादा ने पहले ही बता दिया था कि वैभव कमाल करेंगे।
अंडर-19 वर्ल्ड कप हिस्ट्री का जड़ा सबसे तेज शतक

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने ओपनिंग करते हुए इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 80 गेंद में 175 रन बनाए। उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के देखने को मिले। उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का था। इस दौरान उन्होंने महज 55 गेंद में अपना शतक कंप्लीट कर लिया था, जो कि अंडर-19 वर्ल्ड कप हिस्ट्री का दूसरा।
वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे तेज शतक था। उनकी पारी की बदौलत इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाने में कामयाबी हासिल की और अंत में 100 रनों से मैच जीता। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच भी वैभव सूर्यवंशी ही बने।
Vaibhav Sooryavanshi के दादा ने कही ये बात
फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के 175 रनों की दमदार पारी को देखने के बाद उनके दादाजी ने इस IANS को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि फाइनल के दिन वैभव बवंडर बनकर आएगा और उसने फाइनल में तूफान भी मचा दिया।
इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी के दादा ने कहा कि उसने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि अब उसे इंडियन टीम में शामिल किया जाए। वैभव सूर्यवंशी के दादा चाहते हैं कि अब बीसीसीआई जल्द से जल्द वैभव को सीनियर खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया की जर्सी में खेलने का अवसर प्रदान करे।
वैभव के दादाजी ने बोला कि फाइनल में बवंडर बन कर आयेगा और वही हुआ 😛
— Bihar_se_hai (@Bihar_se_hai) February 6, 2026
करना पड़ेगा इंतजार
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जिस तरीके का प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देख ऐसा लग रहा है कि वह भारत के लिए भी कमाल कर सकते हैं। लेकिन अभी भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू करने के लिए उन्हें थोड़ा समय लगेगा। दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए खिलाड़ी की उम्र कम से कम 15 साल होना अनिवार्य है और वैभव अभी 14 साल के हैं।
इसके अलावा बोर्ड जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहेगा। बोर्ड की कोशिश रहेगी कि वैभव थोड़ा और पकें और अपने आप को बेहतर करें तब जाकर उन्हें इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर दिया जाए।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: सलमान आगा का भारत को चैलेंज: नीदरलैंड के खिलाफ जीत के जोश में बोले— ‘आगे देख लेंगे…’