Vaibhav Suryavanshi: आमतौर पर सभी लोकप्रिय होना चाहते हैं और इसके लिए काफी मेहनत भी करते हैं। किसी को बॉलीवुड से लोकप्रियता मिलती है तो कुछ दूसरे क्षेत्रों में सफलता का रास्ता खोजते हैं। भारत में क्रिकेट को धर्म माना जाता है और इसी वजह से क्रिकेटर्स के लिए फैंस की काफी दीवानगी देखने को मिलती है। फिर चाहे वो 44 साल के एमएस धोनी हों या फिर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी।
बिहार के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को इंटरनेशनल स्तर पर सीनियर टीम के लिए खेले बिना ही काफी लोकप्रियता मिल चुकी है, क्योंकि वह आईपीएल और अंडर-19 लेवल पर धमाल कर चुके हैं। ऐसे में फैंस को जहां भी वैभव दिख जाते हैं, वे उनसे मिलने, तस्वीरें और ऑटोग्राफ लेने के लिए भीड़ लगा लेते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिला और इस बारे वैभव काफी मुश्किल से फैंस के बीच से निकल पाए।
फैंस की भीड़ में फंसे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)

दरअसल, 15 मार्च को बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड का आयोजन किया, जिसमें कई पूर्व क्रिकेटर के साथ मेंस और विमेंस खिलाड़ियों को भी बुलाया गया, जिन्होंने पिछले एक साल में ICC टूर्नामेंट में कामयाबी हासिल की। वैभव भी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और उन्होंने फाइनल में 175 रनों की कमाल की पारी खेली थी। ऐसे में वह भी अवॉर्ड समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।
इस अवॉर्ड समारोह के खत्म होने के बाद, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) बाहर निकल रहे थे लेकिन उन्हें फैंस ने घेर लिया। काफी देर तक वैभव फैंस के बीच फंसे रहे और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते रहे लेकिन फिर वो परेशान होने लगे और ऐसा लग रहा था कि जैसे वो अपने मन में कह रहे हों कि मुझे घर जाने दो। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि जैसे ही वैभव फैंस की भीड़ से बाहर आते हैं तो उनके चेहरे पर राहत दिखाई देती है और मुस्कान भी होती है।
आप भी देखें वीडियो:
UNREAL CRAZE FOR 14 YEARS OLD VAIBHAV SOORYAVANSHI 🔥
Imagine the aura of this player after playing 10+ years for India 💀pic.twitter.com/p11R0zEKil
— Cricket Central (@CricketCentrl) March 15, 2026
कम उम्र में मिल रही अटेंशन पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने दी प्रतिक्रिया
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अभी सिर्फ 14 साल के हैं लेकिन अभी से उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा हो गई है। माना जा रहा है कि फ्यूचर में उनका काफी बड़ा नाम हो सकता है। हालांकि, कई बार कम उम्र की शोहरत खिलाड़ियों का ध्यान भी भटका देती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण पृथ्वी शॉ और उन्मुक्त चंद हैं, जिनका करियर उस मुकाम नहीं जा पाया, जिनका उन्हें हकदार बताया जा रहा था।
हालांकि, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) लोकप्रियता को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं और उनका मानना है कि अगर कामयाबी मिलेगी तो लोगों का ध्यान आप पर जाएगा ही। उन्होंने कहा,
“मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता हूं। अगर आप किसी भी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो ध्यान तो अपने आप ही जाता है। मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता हूं।”