Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

सिर्फ 14 साल में बड़ी छलांग! अभिषेक-ईशान की चोट के बीच वैभव सूर्यवंशी को बड़ा मौका

सिर्फ 14 साल में बड़ी छलांग! अभिषेक-ईशान की चोट के बीच Vaibhav Suryavanshi को बड़ा मौका

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को बहुत ही खास टैलेंट माना जा रहा है। इस युवा बल्लेबाज ने अपने छोटे से करियर में ही दुनिया भर के दिग्गजों को प्रभावित करने का काम किया है। हाल ही में वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में अपने बल्ले का जलवा दिखाया और फाइनल में 175 रनों की खेलकर भारत को खिताब जिताया।

अब, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के करियर में नया मुकाम आने वाला है। अंडर-19 भारतीय टीम, राजस्थान रॉयल्स और बिहार के लिए अभी तक खेलने वाले वैभव का जलवा मुंबई के लोकप्रिय डीवाई पाटिल T20 टूर्नामेंट में दिखाई दे सकते है। इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

स्टार खिलाड़ियों के साथ एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) खेलते आएंगे नजर

सिर्फ 14 साल में बड़ी छलांग! अभिषेक-ईशान की चोट के बीच Vaibhav Suryavanshi को बड़ा मौका

मुंबई का डीवाई पाटिल T20 टूर्नामेंट काफी लोकप्रिय माना जाता है। इसका आयोजन आईपीएल के पहले होता है। इस बार यह टूर्नामेंट 23 फरवरी से शुरू होगा। आईपीएल से पहले होने के कारण टूर्नामेंट में कई बड़े सितारे हिस्सा लेते हैं। हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन और कई बड़े नाम इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखा चुके हैं। इस बार भी कई बड़े नामों के खेलने की संभावना है, जिसमें अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का नाम भी सामने आ रहा है।

नवी मुंबई में आयोजित होने डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेती हैं, जिसमें परंपरा के अनुसार दो टीमें डीवाई पाटिल खुद उतारता है। इन्हीं दो में से एक टीम में हमें वैभव सूर्यवंशी नजर आ सकते हैं। सूर्यवंशी और टूर्नामेंट के आयोजकों के करीबी सूत्रों ने क्रिकबज़ को बताया है कि खिलाड़ी की टीम के साथ बातचीत चल रही है और इस युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी के टूर्नामेंट में खेलने की संभावना बहुत अधिक है।

राजस्थान रॉयल्स के कैंप में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) कर रहे हैं प्रैक्टिस

अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलकर जिम्बाब्वे से हाल ही में वापस भारत लौटे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) इन दिनों नागपुर के पास तलेगांव में हैं, जहां राजस्थान रॉयल्स की एक सुविधा केंद्र है। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद, 14 वर्षीय सूर्यवंशी घर नहीं गए और इसके बजाय आईपीएल सीजन की तैयारी में जुट गए। वैभव के करीबी सूत्र ने बताया,

“वह फिलहाल तलेगांव में अभ्यास कर रहे हैं, जहां राजस्थान रॉयल्स का कैंप चल रहा है। यह कैंप 21 फरवरी तक चलेगा, जिसके बाद सूर्यवंशी पटना और फिर अपने गृहनगर के लिए रवाना होंगे। उनके गृहनगर में एक प्रमोशनल कार्यक्रम निर्धारित है, जहां उन्हें एक वाहन भेंट किए जाने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम काफी समय से लंबित है और इसके बाद वह डीवाई पाटिल टूर्नामेंट के लिए मुंबई आ सकते हैं।”

बता दें कि आईपीएल 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन किया है। पिछली बार उन्हें संजू सैमसन के इंजर्ड होने के कारण किस्मत से ओपनिंग का मौका मिला था लेकिन इस बार उन्हें शुरुआत से ही प्लेइंग 11 में मौका मिलने की उम्मीद है। वैभव ने पिछले एक साल में साबित कर दिया है कि वो अब हर मंच के लिए तैयार हैं। आईपीएल में भारतीय बल्लेबाज के रूप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम ही दर्ज है। इस बार राजस्थान को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

FAQs

डीवाई पाटिल T20 टूर्नामेंट की शुरुआत कब से होनी है?
23 फरवरी
जिम्बाब्वे से वापस आने के बाद, वैभव सूर्यवंशी कहाँ अभ्यास कर रहे हैं?
तलेगांव

यह भी पढ़ें: ओमान के खिलाफ श्रीलंका की धमाकेदार जीत, ग्रुप B से अब ये 2 टीमें कर रही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!