Vaibhav Suryavanshi: भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का ख़िताब जीतने में मदद करने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए अब एक नई चुनौती सामने आने वाली है। यह चुनौती मैदान के अंदर की नहीं, बल्कि बाहर की है और इसका नाता क्रिकेट से नहीं, पढ़ाई से है।
जी हां, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को अब बोर्ड परीक्षा देनी है। सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है और वैभव का एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है। वैभव को कक्षा 10 के बोर्ड एग्जाम देने हैं।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के सामने 10वीं की बोर्ड परीक्षा की चुनौती

क्रिकेट खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी ध्यान देते हैं और कुछ ऐसा ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भी कर रहे हैं, जो समस्तीपुर के ताजपुर प्रखंड के मॉडेस्टी स्कूल में पढ़ते हैं। बोर्ड एग्जाम में छात्रों का सेंटर भी दूसरे स्कूल में जाता है और वैभव का भी सेंटर भी गया है। उन्हें एग्जाम देने के लिए समस्तीपुर के पोदार इंटरनेशनल स्कूल में जाना होगा। वैभव के एग्जाम को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं, इसकी जानकारी खुद स्कूल के प्रिंसिपल ने दी।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण पढ़ाई के लिए समय निकालना काफी मुश्किल रहा होगा, इसके बावजूद उनसे काफी उम्मीदे हैं। वैभव के परिवार ने उनके एग्जाम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। वहीं, इस बात पर भी संशय है कि वैभव पूरे एग्जाम देंगे या नहीं, क्योंकि उनका शेड्यूल काफी व्यस्त है।
बोर्ड एग्जाम में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को नहीं मिलेगी खास सुविधा
आमतौर पर लोगों के मन में धारणा होती है कि जब कोई क्रिकेटर एग्जाम देता है तो उसे खास सुविधा मिलती है और शायद वैभव सूर्यवंशी को भी मिले लेकिन ऐसा नहीं है। पोदार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ने साफ़ कर दिया है कि वैभव को कोई खास सुविधा नहीं मिलेगी, जैसे अन्य बच्चों के लिए इंतजाम होंगे, वैसे ही इस युवा खिलाड़ी के लिए भी होंगे।
मीडिया से बात करते हुए पोदार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल नीलकिशोर सिन्हा ने कहा,
“वैभव सूर्यवंशी का सेंटर हमारे यहां होना, पूरे समस्तीपुर के लिए गर्व की बात है। जहां तक एग्जाम देने के लिए सुविधाओं की बात है तो सारे बच्चों के लिए समान है, क्योंकि हम सभी बच्चों के साथ एकसमान ट्रीट करते हैं। वहीं, सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है। स्कूल के अंदर वैभव का पूरी तरह से स्वागत है और हम लोग भी बच्चों के एग्जाम के लिए पूरी तरह तैयार है। बच्चों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होगा और ना ही किसी को स्पेशल सुविधा मिलेगी। वैभव का भी एक छात्र के तौर पर पूरी तरह से स्वागत है। “
आप भी देखें पोदार स्कूल के प्रिंसिपल की बातचीत का वीडियो:
समस्तीपुर : अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरो वैभव सूर्यवंशी अब बोर्ड परीक्षा की पिच पर, CBSE ने जारी किया 10वीं का एडमिट कार्ड, क्या एग्जाम में वैभव को मिलेगी खास सुविधा? pic.twitter.com/BxCH0RisCc
— News18 Bihar (@News18Bihar) February 11, 2026
अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन रहा था बेहतरीन
भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया और इस बार खिताब जिताने में वैभव सूर्यवंशी का रोल बहुत ही अहम रहा। वैभव ने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, जिससे टीम इंडिया ने 400 से भी ज्यादा का स्कोर बनाया था और इंग्लैंड को आसानी से हरा दिया था। पूरे टूर्नामेंट में अगर वैभव के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 7 पारियों में 62.71 की औसत और 169.49 की स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी को किस क्लास का बोर्ड एग्जाम देना है?
यह भी पढ़ें: “ऐसी उम्मीद नहीं थी…” BCCI पर भड़के नामीबिया के कप्तान, इंतजामों और पक्षपात के लगाए गंभीर आरोप