Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हालांकि, ज्यादातर समय वो मैदान के अंदर प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहते हैं लेकिन अब वजह कुछ और है। हाल ही में पता चला था कि वैभव इस बार 10वीं के सीबीएसई बोर्ड एग्जाम देंगे और उनका एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया था।
अब इसमें ट्विस्ट आ गया है और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इस साल बोर्ड एग्जाम नहीं देने का फैसला किया है। पहले से ही इस बात पर संशय था कि वैभव सभी एग्जाम में उपस्थित हो पाएंगे या नहीं, लेकिन अब उन्होंने फैसला कर लिया है कि वो बोर्ड परीक्षा नहीं देंगे। इसके पीछे अहम वजह सामने आई है।
इस बार 10वीं के बोर्ड एग्जाम वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) नहीं देंगे

हाल ही अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलकर ज़िम्बाब्वे से वापस आए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) बिहार के ताजपुर से हैं और वो मॉडस्टी स्कूल में पढ़ते हैं। इस साल वैभव 10वीं की पढ़ाई कर रहे थे और उम्मीद थी कि वो 17 फरवरी से 11 मार्च तक चलने वाले सीबीएसई में शामिल होंगे। वैभव का एडमिट कार्ड भी जारी हो गया था और उनका सेंटर पोदार इंटरनेशनल स्कूल गया था। वहां के प्रिंसिपल ने भी इस चीज की पुष्टि की थी और यह भी कहा था कि वैभव को सभी बच्चों के समान ही ट्रीटमेंट मिलेगा और अलग से कोई खास सुविधा नहीं दी जाएगी।
हालांकि, अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, वैभव अपने व्यस्त क्रिकेट शेडयूल के कारण परीक्षा को लेकर कुछ खास तैयारी नहीं कर पाए हैं, क्योंकि उन्हें ज्यादातर अपने घर और स्कूल से दूर रहना पड़ा है। इसी वजह से वैभव ने एग्जाम नहीं देने का निर्णय लिया है। मॉडस्टी स्कूल के निदेशक आदर्श कुमार पिंटू ने बताया कि वैभव का परीक्षा फॉर्म भर दिया गया था और एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया था। परीक्षा केंद्र पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में निर्धारित किया गया था। हालांकि, वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया कि वह इस वर्ष परीक्षा में शामिल नहीं होगा।
डीवाई पाटिल T20 टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के खेलने की संभावना हुई प्रबल
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को लेकर हाल ही में जानकारी मिली थी कि वो फिलहाल तलेगांव में राजस्थान रॉयल्स के कैंप में हिस्सा ले रहे हैं और इसके बाद, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं, जिसकी शुरुआत 23 फरवरी से होनी है। हालांकि, बोर्ड एग्जाम के कारण वैभव का खेलना मुश्किल लग रहा था लेकिन अब जब उन्होंने परीक्षा में नहीं शामिल होने का फैसला ले लिया है तो उनके इस टूर्नामेंट में खेलने की संभावना बढ़ गई है।
16 टीमों वाले इस टी20 टूर्नामेंट में पहले भी कई बड़े नाम खेल चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया के कुछ सितारे भी शामिल हैं। आईपीएल 2026 से पहले यह काफी सारे खिलाड़ियों के लिए तैयारी का एक अच्छा मंच होगा। ऐसे में वैभव भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि परंपरा के अनुसार डीवाई पाटिल अपनी दो टीमें इस बार भी उतारेगा और इसी में से किसी एक में वैभव को चुना जा सकता है। अभी तक आधिकारिक रूप से वैभव के टूर्नामेंट में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी को किस क्लास के बोर्ड एग्जाम देने थे?
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी किस टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं?
यह भी पढ़ें: जय शाह-मोहसिन नकवी की 15 फरवरी को मीटिंग, इन मुख्य बातों पर की जाएगी चर्चा