Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

भारत की अंडर-19 जीत पर वैभव सूर्यवंशी के पिता का बड़ा बयान, बोले– ‘ये जीत बेटे की नहीं…’

भारत की अंडर-19 जीत पर Vaibhav Suryavanshi के पिता का बड़ा बयान, बोले– ‘ये जीत बेटे की नहीं…’

Vaibhav Suryavanshi’s Father Reaction: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने अपने नाम लिया। फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से हराया और छठी बार खिताब जीतने में सफलता हासिल की। भारत को खिताबी जीत दिलाने में वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने एक ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली, जिसे सालों तक याद रखा जाएगा।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बनाए और उनकी पारी के कारण ही भारत बड़े स्कोर तक पहुंचा, जिसको हासिल कर पाना इंग्लैंड के लिए संभव नहीं हो पाया। अब भारत के चैंपियन बनने के बाद, वैभव के पिता का रिएक्शन आया है, जिन्होंने पूरी टीम को बधाई दी और अपने बेटे के आक्रामक अप्रोच को लेकर भी बड़ा खुलासा किया।

भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के पिता का आया रिएक्शन

भारत की अंडर-19 जीत पर Vaibhav Suryavanshi के पिता का बड़ा बयान, बोले– ‘ये जीत बेटे की नहीं…’

टीम इंडिया के अंडर-19 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनने के बाद, स्टार स्पोर्ट्स ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के पिता संजीव का एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा:

“वैभव ने जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब से यह उसका सपना था। आज वह सपना सच हो गया है। सभी बच्चों ने मिलकर कड़ी मेहनत की और हमें उनके साथ पूरे देश का आशीर्वाद मिला। आज उन लोगों ने हम सभी का गर्व से सिर ऊंचा कर दिया।”

इसके बाद, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज के बारे में बताते हुए, उनके पिता ने कहा:

“बहुत छोटा था, 10 या 11 साल का था, तब 19 और 23 साल वाले टूर्नामेंट में इसी तरह मारता था। वह शुरू से ही आक्रामक था। उसके खेलने का स्टाइल ही ऐसा है। “

अंडर-19 वर्ल्ड कप में बड़ी पारी न खेल पाने की वजह से वैभव सूर्यवंशी थे निराश

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के पिता ने बताया कि फाइनल से पहले उनके बेटे ने कॉल किया और बड़ी पारी न खेल पाने को लेकर निराशा भी जाहिर की। हालांकि, जब मैंने कहा कि वो अच्छा खेल रहा है तो इससे उसे ख़ुशी हुई और फिर उसने फाइनल में शांत दिमाग के साथ बल्लेबाजी की और नतीज़ा सामने है। संजीव सूर्यवंशी ने कहा:

“कल रात वैभव ने मुझे फोन किया। वह थोड़ा निराश था। उसने बताया कि पापा, मैंने पिछली बार दक्षिण अफ्रीका सीरीज में शतक बनाया था। लेकिन उसके बाद से मैं कई बार शतक के करीब पहुंचा, पर बना नहीं पाया। तब मैंने कहा, निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। तुम बहुत अच्छा खेल रहे हो। यह सुनकर मेरा बेटा खुशी से झूम उठा। उसे समझ आ गया कि कम से कम पापा तो नाराज नहीं हैं। फिर आज उसने शांत होकर बल्लेबाजी की और आखिरकार शतक बना लिया। ये शब्द कहते हुए उसकी आंखों में गर्व की चमक थी।”

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने कमाल की बल्लेबाजी की और उनकी पारी ही भारत की जीत का बड़ा कारण रही। सूर्यवंशी ने शुरुआत में समय लिया और अपना अर्धशतक 32 गेंदों पर पूरा किया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपनी पारी को रफ़्तार दी और 55 गेंदों में शतक जड़ दिया। इस तरह वो उन खास खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप में के फाइनल में हंड्रेड बना चुके हैं, हालांकि, ऐसा करने वाले खिलाड़ियों में उनका शतक सबसे तेज रहा।

शतक पूरा करने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) नहीं रुके और 71 गेंदों में 150 रनों का आंकड़ा भी प्राप्त कर लिया। ऐसा लग रहा था कि आज वैभव दोहरा शतक जड़ देंगे लेकिन फिर वो 175 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 15 चौके व 15 छक्के जड़े।

FAQs

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने कितने रनों की पारी खेली?
175
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में कुल कितनी बाउंड्री लगाईं?
30

यह भी पढ़ें: सालाना कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट आई सामने, गिल-जडेजा-बुमराह A कैटेगरी में, रोहित-कोहली को मिला डिमोशन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!