Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हर मैच में कहर के पीछे है सिर्फ ये एक खास इंसान, वरुण चक्रवर्ती का एक्सक्लूसिव खुलासा

Varun Chakravarthy reveals the only person behind the havoc in every match.

वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) इस समय भारतीय टी20 टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वरुण ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचा रखा है। अपने टीम इंडिया में कमबैक के बाद से वो इतिहास रच रहे हैं और उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के पीछे की असली वजह कौन है, वो उन्होंने बताया है।

कहर ढा रहे हैं Varun Chakravarthy

बता दें कि वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने वैसे तो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2021 में ही इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। लेकिन उस दौरान कुछ मैचों में अच्छा न कर पाने की वजह से मैनेजमेंट में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद टीम में उनकी वापसी साल 2024 में हुई और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया और टीम के साथ ट्रॉफी उठाई। इसके बाद एशिया कप 2025 में भी वह इंडिया के साथ चैंपियन बने और अब टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। उनके इस दमदार प्रदर्शन की हर जगह चर्चा होती है और लोग उनकी खूब तारीफ करते हैं। लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन तारीफों का असली हकदार कौन है।

यह भी पढ़ें: अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कप्तान सूर्या ने किया साफ़, अभिषेक होंगे ड्रॉप या फिर से मिलेगा मौका

Varun Chakravarthy ने कही यह बात

मिस्टी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनकी और उनके वाइफ की मुलाकात एक आर्किटेक्चर इवेंट के दौरान हुई थी। उस दौरान उनकी पत्नी डिजिटल मार्केटिंग कर रही थी, उस समय से दोनों की बातचीत शुरू हुई और करीब दो महीने बाद ही वरुण ने जॉब छोड़ दी और फिर करीब सात-आठ महीना जॉब्लेस रहने के बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि अब हम साथ नहीं रह सकते, हमें अलग हो जाना चाहिए।

इस पर उनकी गर्लफ्रेंड ने कहा कोई बात नहीं तुम 5000 भी कमाओ मैं 15000 कमा रही हूं और हम 20 हजार में घर मैनेज कर लेंगे। इसके बाद क्या था दोनों ने शादी की और तब से वरुण ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और आज वह इंडिया के नंबर वन स्पिनर हैं। इस समय वरुण चक्रवर्ती की नेटवर्थ करीब 40-50 करोड़ रुपये है।

कुछ ऐसे हैं वरुण चक्रवर्ती के आंकड़े

Varun Chakravarthy made his international debut for the Indian cricket team in the year 2021 itself.
Varun Chakravarthy made his international debut for the Indian cricket team in the year 2021 itself.

वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 38 पारियों में अब तक कुल 68 विकेट लिए हैं। उन्होंने 14.52 की औसत और 12.4 के स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 17 रन देकर 5 विकेट है। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल जबकि 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनकी इकोनॉमी 6.98 की रही है और वो सबसे कम इकॉनमी से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों में से एक हैं।

FAQs

वरुण चक्रवर्ती की पत्नी का नाम क्या है?

नेहा खेडेकर

यह भी पढ़ें: मैच विनर अलर्ट! अफ्रीका का यह खिलाड़ी पलक झपकते ही बदल देता खेल का रुख, रहना होगा इससे सावधान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!