Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

वरुण चक्रवर्ती बनाम अबरार अहमद: कौन है दोनों में आगे? जानें आंकड़ों की तुलना में कौन किस पर भारी

Varun Chakravarthy vs Abrar Ahmed: Who is ahead between the two? Find out who has the edge based on a comparison of their statistics.

Varun Chakravarthy vs Abrar Ahmed: मौजूदा समय में एक ओर जहां भारत के वरुण चक्रवर्ती इंडियन क्रिकेट टीम के स्पिन बोलिंग डिपार्टमेंट की जान हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के अबरार अहमद पाकिस्तान की स्पिन बोलिंग डिपार्टमेंट को लीड करते नजर आ रहे हैं।

दोनों खिलाड़ी अपनी-अपने टीम के लिए लगातार मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इतिहास रच रहे हैं। तो आइए आज के इस आर्टिकल के जरिए जान लेते हैं कि इन दोनों में से कौन आगे है।

वरुण चक्रवर्ती के टी20 इंटरनेशनल आंकड़े

वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने साल 2021 में ही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। लेकिन शुरुआती मैचों में फ्लॉप होने के बाद उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ा और फिर 2024 में उन्हें कमबैक का मौका मिला और उसके बाद से उन्होंने इतिहास रच दिया है।

अब तक 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 34 पारियों में वरुण ने कुल 59 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 17 रन देकर 5 विकेट है। उनकी इकोनॉमी 7.15 की है, वह 15.69 की औसत और 13.1 की स्ट्राइक रेट से विकेट चटका रहे हैं। वरुण ने एक बार चार विकेट हाल जबकि दो बार पांच विकेट हॉल लिया है।

अबरार अहमद के टी20 इंटरनेशनल आंकड़े

अबरार अहमद (Abrar Ahmed) ने साल 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और इन 2 सालों के अंदर-अंदर वह इस टीम के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाज बनकर उभरे। उन्होंने अब तक 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 32 पारियों में 45 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 9 रन देकर 4 विकेट रहा है।

अबरार 17.13 की औसत वहीं 15.6 की स्ट्राइक रेट से विकेट चटका रहे हैं। अबरार ने 6.57 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं और इस दौरान एक बार चार विकेट हॉल हासिल किया है।

यह भी पढ़ें: सलमान आगा vs सूर्यकुमार यादव: दोनों के बल्लेबाजी T20I आंकड़ों की तुलना, एक निकला राजा भोज तो दूसरा गंगू तेली

टी20 इंटरनेशनल में वरुण चक्रवर्ती बनाम अबरार अहमद

Varun Chakravarthy vs Abrar Ahmed in T20 Internationals
Varun Chakravarthy vs Abrar Ahmed in T20 Internationals

वरुण चक्रवर्ती और अबरार अहमद दोनों अपने-अपने देश के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं और इतिहास रच रहे हैं। लेकिन जब बात दोनों के हेड टू हेड आंकड़ों की की जाए तो इसमें वरुण चक्रवर्ती का अपर हैंड है। वरुण ने अबरार की तुलना में ज्यादा विकेट लिए हैं, ज्यादा इंपैक्टफुल रहे हैं और टीम को जीत दिलाई है।

हालांकि इस दौरान एक मामले में अबरार अहमद वरुण से आगे नजर आ रहे हैं। वरुण जहां 7 से ऊपर की इकोनॉमी से रन खर्च कर रहे हैं। वहीं अबरार केवल 6:57 रन प्रति ओवर लुटाते नजर आ रहे हैं। यानी इस मामले में अबरार के पास एक पॉइंट एक्स्ट्रा है। लेकिन ओवरऑल वरुण का दबदबा है यानी दोनों में से हम वरुण को विजेता घोषित कर सकते हैं।

FAQs

वरुण चक्रवर्ती और अबरार अहमद में से कौन बेहतर है?

वरुण चक्रवर्ती

यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसा पाकिस्तान का स्पिनर, ‘भट्टा’ गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी कर रहे ICC से शिकायत, अब होगा बैन

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!