पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है और ये अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं। आईपीएल में ये चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देते हैं और इन्होंने अपनी कप्तानी में 5 मर्तबा खिताब को अपने नाम किया है।
साल 2024 से एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल में भी कप्तानी करना बंद कर दिया है और अब ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते हैं। धोनी इस समय मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेल रहे हैं और इस दौरान एक ऐसा घटनाक्रम घटित हुआ जिसके बारे में कोई भी CSK प्रेमी सोच नहीं सकता है। दरअसल बात यह है कि, इस मुकाबले के दौरान एमएस धोनी (MS Dhoni) को तिलक वर्मा की बल्लेबाजी के लिए ताली बजाते हुए देखा गया।
MS Dhoni ने किया मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का समर्थन
भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं और इस दौरान एक ऐसा घटनाक्रम घटित हुआ जिसके बारे में एमएस धोनी का कोई भी समर्थक सोच नहीं सकता है। इस मुकाबले में जब मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक शानदार शॉट खेला तो इन्हें उस शॉट की तारीफ करते हुए देखा गया। चेन्नई और धोनी के सभी समर्थक इस घटनाक्रम को देखकर बेहद ही मायूस हो गए हैं और वो अपने फेवरेट खिलाड़ी से इस प्रकार के कृत्य की उम्मीद नहीं कर रहे थे। पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
— Pappu Plumber (@tappumessi) March 23, 2025
ये है वीडियो की पूरी सच्चाई
पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) का तिलक वर्मा का जो वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है उस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल बात यह है कि, वो वीडियो एमएस धोनी (MS Dhoni) का नहीं बल्कि एक वीडियो का है जिसने धोनी के नंबर की जर्सी पहनी है। दूसरी बात यह है कि, वो समर्थक भी तिलक के शॉट की तारीफ नहीं कर रहा था बल्कि वो वहाँ पर मौजूद फील्डर सैम करन के एफ़र्ट से खुश नहीं था और उसने गुस्से में चिल्लाना भी शुरू कर दिया था।
इसे भी पढ़ें – ‘संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे …..’ CSK के खिलाफ जीरो पर आउट हुए हिटमैन, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई खूब लताड़