Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

रणजी फाइनल में हिंसक झड़प, जम्मू-कश्मीर खिलाड़ी का हेड-बट, केएल राहुल हुए आगबबूला

Violent clash in Ranji Trophy final: Jammu and Kashmir player head-butts KL Rahul

Ranji Trophy Final: इस समय जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक क्रिकेट टीम के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। यह मैच हुबली में हो रहा है और इस दौरान जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज ने एक कर्नाटक के फील्डर को हेड बट दिया, जिसके बाद केएल राहुल की टीम बौखला उठी और काफी देर तक विवाद चला।

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक Ranji Trophy Final में हुआ विवाद

बता दें कि 24 तारीख से रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। यह फाइनल मैच हुबली में हो रहा है और इसमें जम्मू-कश्मीर की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते दिखाई दे रही है।

जम्मू-कश्मीर की टीम अब तक 500 से ज्यादा रन बना चुकी है और जिस हिसाब से यह टीम बल्लेबाजी कर रही है अभी आगे कितने और रन बनाएगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। लेकिन इस दौरान इसके कप्तान पारस डोगरा (Paras Dogra) ने जो किया वो किसी को भी पसंद नहीं आ रहा है।

Paras Dogra ने मारी कर्नाटक के फील्डर को टक्कर

Paras Dogra hits the Karnataka fielder
Paras Dogra hits the Karnataka fielder

दरअसल, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच जारी मुकाबले के दौरान जम्मू-कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में उसके कप्तान पारस डोगरा (Paras Dogra) ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद डोगरा की फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर केवी अनीश के साथ कुछ कहा-सुनी हुई और फिर उन्होंने अनीश को सिर से टक्कर मारी, जिसके बाद कर्नाटक के खिलाड़ी भड़क उठे।

सबसे पहले टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल आगे आए और अंपायरों से बात की। इसके बाद फिर कर्नाटक के मौजूदा कप्तान देवदत्त पडिक्कल भी अंपायरों से बात करते नजर आए। इस मामले ने कमेंटेटर्स को भी हैरान करके रख दिया और वो सब भी पारस के एक्शन से नाखुश दिखे।

यह भी पढ़ें: बड़ा झटका! अब आखिरी मुकाबला जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा पाकिस्तान, इस समीकरण से हो जायेगा बाहर

पारस ने बनाए कुल 70 रन

जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा (Paras Dogra) ने इस दौरान नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 166 गेंद में 8 चौके की मदद से 70 रनों की पारी खेली। उनका विकेट श्रेयस गोपाल ने चटकाया। इस दौरान डोगरा का स्ट्राइक रेट 42.16 का रहा। इस टीम के सभी बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे कम रहा।

अब तक 527 रन बना चुकी है टीम

इस मैच की बात करें तो दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 527 रन है। इस समय इसकी ओर से साहिल लोत्रा 57 वहीं आबिद मुश्ताक 20 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।

इस टीम के टॉप रन स्कोरर शुभम पुंडीर हैं, जिन्होंने 121 रन की पारी खेली। वहीं कर्नाटक के लिए सबसे ज्यादा विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने चटकाए हैं। तो देखना होगा कि चौथे दिन के खेल में क्या कुछ हमें देखने को मिलेगा और कौन मारेगा बाजी।

FAQs

रणजी ट्रॉफी का फाइनल कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार या स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए आसान समीकरण, आखिरी जीत से पक्का होगा सेमीफाइनल टिकट, अच्छे नेट रन-रेट की भी नहीं जरूरत

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!