Posted inक्रिकेट न्यूज़

विराट कोहली को लगा झटका, 21 करोड़ के बजाए सैलरी के तौर पर मिलेंगे सिर्फ 13 करोड़

Virat Kohli

Virat Kohli: विराट कोहली (Virat Kohli) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बेहद खास खिलाड़ी हैं। उन्होंने जब से डेब्यू किया है तब से वह आरसीबी के लिए ही खेलते आए हैं। वह ना केवल अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे आईपीएल के महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। कई फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी लेकिन वह आरसीबी ने बने हुए हैं।

आरसीबी ने उन्हें कहीं जाने नहीं दिया और दिन प्रति दिन उनकी सैलेरी बढ़ाते गए। बात दें इस सीजन आरसीबी ने विराट कोहली (Virat Kohli) को 21 करोड़ में रिटेन किया। लेकिन उन्हें उसके पूरे पैसे नहीं मिले। उन्हें इस रकम में से केवल 13 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। तो आईए जानते हैं किस कारण कट रहे हैं कोहली के 8 करोड़ रुपये-

आखिर क्यों कटेंगे Virat Kohli के 8 करोड़

Virat Kohli

बता दें आरसीबी (RCB) ने इस सीजन अपने स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) को 21 करोड़ में रिटेन किया है। जिसमें से उनके अकाउंट में केवल 13 करोड़ रुपये ही आएंगे। बता दें इनकम टैक्स एक्ट 1961 के अनुसार आईपीएल की कमाई “बिजनेस या प्रोफेशन से हुई आय” के तौर पर गिनी जाती। जिस कारण विराट को 21 करोड़ की रकम का 30 प्रतिशत भारत सरकार को टैक्स के रूप में देना होगा।

इसके अलावा बता दें कोहली कमाई 15 लाख से ज्यादा है जिसका 6.5 करोड़ टैक्स कटता है। वहीं 5 करोड़ से ज्यादा इनकम पर टैक्स के अलावा 25% सरचार्ज भी कटता है। जिस कारण उनके 1.25 करोड़ रूपये और करते हैं। टोटल टैक्स पर उन्हें 4% सेस दैना पड़ता है जोकि कुल मिलाकर उनकी सैलरी का लगभग 8.185 करोड़ रूपये हो जाता है। इस प्रकार कोहली को 21 करोड़ में से 13 करोड़ ही मिलेंगे।

IPL से कितनी होती है Virat Kohli की कमाई

अगर विराट कोहली (Virat Kohli) की आईपीएल इनकम की बात करें तो विराट कोहली ने अपने आईपीएल का सफर साल 2008 में शुरु किया था। कोहली की सैलेरी 12 लाख रूपये थी। उसके बाद उन्हें साल 2011 में उनकी सैलेरी बढ़ाकर 8.28 करोड़ तक बढ़ गया था। उसके बाद दिन प्रति दिन उनकी सैलेरी बढ़ती ही गई।

आरसीबी ने उन्हें लगातार रिटेल किया। बता दें साल 2014 से 2017 तक कोहली की सैलेरी 12 करोड़ रही है वहीं 2017-21 के बीच उन्हें 17 करोड़ रूपये मिलते थे। इसके अलावा अगले कुछ साल उन्हें 15 करोड़ मिले फिर इस साल फ्रेंचाइजी ने उन्हें 21 करोड़ रूपये में रिटेन किया है।

प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर काबिज है RCB

बता दें इस सीजन आरसीबी (RCB) एक नए कप्तान रजत पाटीदार के साथ मैदान में उतरी है। उनकी कप्तानी में टीम काफी शानदान फॉर्म में नजर आ रही है। आरसीबी ने अभी तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच में उन्हें जीत हासिल हुई है। जिस कारण आरसीबी 4 प्वाइंट्स के साथ आईपीएल की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है। अगर आरसीबी इसी अंदाज में फॉर्म में रही तो उनका इस सीजन आगे तक बने रहना आसान होगा।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,4,4,4,4,4….. न्यूजीलैंड की टीम से खेला ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, फिर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद पर ठोक डाली रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!