IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 को लेकर सभी फ्रेंचाईजियों ने अपने स्क्वाड को मजबूत बनाने के लिए प्लानिंग करनी शुरू कर दी है। कई टीमों ने तो हाल फिलहाल में अपनी मैनेजमेंट में भी बड़ा बदलाव किया है। चूंकि IPL 2025 के लिए बीसीसीआई ने मेगा ऑक्शन रखा है और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, कई टीमें जल्द ही ट्रेडिंग विंडो के माध्यम से बड़े बदलाव करते हुए दिखाई देती हैं।

इन्हीं टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के हवाले से भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है और उस खबर के अनुसार, मैनेजमेंट आगामी सत्र को ध्याम में रखते हुए एक खिलाड़ी को ट्रेड के माध्यम से अपने साथ जोड़ने के बारे में विचार करते हुए दिखाई दे सकती है।

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली हो सकते हैं IPL 2025 में ट्रेड

Virat Kohli
Virat Kohli

IPL 2025 के पहले मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम से कई खबरें आ रही हैं कि, मैनेजमेंट के द्वारा कई खिलाड़ियों की अदला-बदली की जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट आईपीएल 2025 के पहले ट्रेडिंग विंडो के माध्यम से आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को अपने साथ जोड़ने के बारे में विचार कर सकती है। इस खबर को सुनने के बाद मुंबई इंडियंस के सभी समर्थक बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं वहीं आरसीबी के समर्थक आश्चर्य में पड़ गए हैं।

सूर्यकुमार यादव IPL 2025 में हो सकते हैं RCB में शामिल

टीम इंडिया बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बारे में यह खबर आ रही है कि, IPL 2025  के पहले मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि, टीम मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम के साथ ट्रेड किया जा सकता है। सूर्या को IPL 2025 के पहले मुंबई की टीम के द्वारा विराट कोहली के साथ ट्रेड किया जा सकता है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर खबरों का हुजूम आ गया है।

IPL 2025 में कप्तानी कर सकते हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव के हवाले से यह खबर आ रही है कि, अगर IPL 2025 के दौरान ये RCB के साथ ट्रेड किए जाते हैं तो बैंगलुरु की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कई गुप्त सूत्रों की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। सूर्या इस वक्त टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम की भी कमान संभाले हुए हैं।

इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के आते ही इंग्लैंड के खिलाफ ODI टीम भी आई सामने, इन 15 खिलाड़ियों को सुनहरा मौका

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...