IPL 2025 में विराट कोहली(Virat Kohli) शानदार फॉर्म में हैं। विराट कोहली(Viart Kohli) इस सीजन में बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने अब तक 9 पारियों में 5 अर्धशतक लगाए हैं, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है।
हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने (Virat Kohli)42 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने(Virat Kohli) पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 73 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोहली की इस धमाकेदार पारी का राज क्या है।
हनुमान जी को साथ रखते हैं Virat Kohli
विराट कोहली(Virat Kohli) मैदान पर जमकर चौके छक्के लगाते हैं उसका राज बजरंग बली है। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वह हनुमान जी की एक छोटी मूर्ति के साथ दिखाई दे रहे थे। खबरों के अनुसार, वह(Virat Kohli) हमेशा इस मूर्ति को अपने साथ रखते हैं, जिससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी हनुमान जयंती के अवसर पर भगवान हनुमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिससे उनके परिवार की आस्था झलकती है। विराट कोहली के धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव उनकी शादी के बाद और भी अधिक स्पष्ट हुए हैं। उन्हें कई मंदिरों और आध्यात्मिक गुरुओं के दर्शन करते हुए देखा गया है।
Virat Kohli का बढ़ा आध्यात्मिक झुकाव
शादी के बाद, खासकर अनुष्का शर्मा के साथ, उनके आध्यात्मिक झुकाव में बदलाव आया है। विराट और अनुष्का को अक्सर मंदिरों में देखा जाता है। उन्होंने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया और “हर हर महादेव” का नारा लगाया, जो उनके बदलते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम का दौरा किया और ऐसा माना जाता है कि महाराज ने कोहली के जीवन में संतुलन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोहली और अनुष्का ने नीम करोली बाबा के आश्रम का भी दौरा किया है। कोहली के फोन के वॉलपेपर पर नीम करोली बाबा की तस्वीर भी देखी गई है।
ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर Virat Kohli
विराट कोहली फिलहाल ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 417 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से Ravindra Jadeja हो सकते बाहर, ये तगड़ा ऑलराउंडर करेगा जड्डू को रिप्लेस