भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए इन्होंने गोली की रफ्तार से विरोधी टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंप किया था।
28 मार्च के दिन ये अपने घर में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ अभियान का दूसरा मुकाबला खेल रहे हैं। इस मुकाबले में भी एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपनी कीपिंग से सभी को हैरान कर दिया है। इस मुकाबले में इन्होंने बिजली की रफ्तार से भी तेज स्टंपिंग की है और क्रीज के दूसरे छोर पर मौजूद विराट कोहली भी इनकी रफ्तार को देखकर हतप्रभ रह गए।
MS Dhoni ने गोली की रफ्तार से की स्टंपिंग

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी फुर्ती के लिए जाने जाते हैं और इन्होंने कई मर्तबा अपनी स्टंपिंग से विरोधी बल्लेबाजों को छकाया है। बैंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए भी इन्होंने शानदार स्टंपिंग करते हुए खतरनाक बल्लेबाज फिल साल्ट को अपना शिकार बनाया। धोनी ने महज 0.17 सेकंड में फिल साल्ट की गिल्लियाँ बिखेर दी। धोनी की स्टंपिंग का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सभी समर्थक यह कह रहे हैं कि, 43 साल की उम्र में भी इनकी फुर्ती आज भी बेकरार है।
Ladies & gentlemen, presenting the GEN GOLD who never gets OLD! ⚡🔥#MSDhoni pulls off yet another lightning-fast stumping and this time, it’s #PhilSalt who’s left stunned! 😮💨💪🏻
Watch LIVE action ➡ https://t.co/MOqwTBm0TB#IPLonJioStar 👉 #CSKvRCB | LIVE NOW on Star Sports… pic.twitter.com/kK3B5jxhXT
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 28, 2025
विराट कोहली भी हो गए हैरान
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए फिल साल्ट की गिल्लियाँ महज 0.17 सेकंड में ही बिखेर दी और इनकी रफ्तार को देखते हुए विराट कोहली भी हैरान हो गए। विराट कोहली उस वक्त क्रीज के दूसरे छोर पर थे। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महज 0.12 सेकंड में सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट कर दिया था।
इसे भी पढ़ें – अभिषेक शर्मा को बनाने के लिए पिता के पदचिन्ह पर चले युवराज, योगराज सिंह ने खुद सुनाई ‘चप्पल ट्रीटमेंट’ की कहानी