Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

टीम इंडिया के बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ ओडीआई सीरीज के पहले मुकाबले में ओडीआई क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका दिया गया था। इस मुकाबले में जायसवाल ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए लेकिन महज कुछ ही देर के बाद ये जोफ्रा आर्चर की गेंद में विकेट के पीछे पकड़े गए।

अब खबरें आई हैं कि, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को कटक के मैदान में 9 फरवरी के दिन खेले जाने वाले मुकाबले में बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। मैनेजमेंट इनकी जगह पर अब एक धाकड़ खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल करेगी और जायसवाल के समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए हैं।

Yashasvi Jaiswal को रिप्लेस करेगा ये खिलाड़ी!

virat kohli

टीम इंडिया के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के बारे में यह खबर आई है कि, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले में इन्हें भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। पहले मुकाबले में खेलते हुए इन्होंने 22 गेदों का सामना किया और इस दौरान इन्होंने सिर्फ 15 रन ही बनाए। जायसवाल की जगह अब भारतीय मैनेजमेंट के द्वारा विराट कोहली को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बेहद ही खुश नजर आए हैं।

पहले मैच का हिस्सा नहीं थे विराट कोहली

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली सीरीज के पहले मैच के पहले इंजर्ड हो गए थे। विराट के घुटने में सूजन देखी गई थी और इसी वजह से मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी। इसी वजह से ये प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे और इनकी जगह जायसवाल को डेब्यू करने का मौका दिया गया था। लेकिन अब खबरें आई हैं कि, विराट सीरीज के दूसरे मुकाबले के पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और इन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा।

बेहद ही शानदार हैं कोहली के आकड़े

अगर बात करें टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली के ओडीआई करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए कुल 295 मैचों की 283 पारियों में 58.18 की बेहतरीन औसत और 93.54 की स्ट्राइक रेट से 13906 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 50 शतकीय और 72 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

इसे भी पढ़ें – गिल-अय्यर-बुमराह सभी का कटा पत्ता, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ये खिलाड़ी बन रहा भारत के ODI का नया कप्तान

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...