IPL 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है और अब महज एक मैच के बाद इस सत्र का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। IPL 2024 एक ओर जहां रोमांच से भरा रहा तो वहीं दूसरी तरफ कमेंटरी के दौरान इस सत्र में कई बड़े विवाद भी देखे गए हैं। जब भी IPL 2024 में RCB का मैच होता तो सभी कमेंटेटर अपनी तैयारियों को और पुख्ता करके आते और फिर विराट कोहली की टीम को ट्रोल करते हुए दिखाई देते। IPL 2024 में 4 ऐसे कमेंटेटर कमेंटरी कर रहे थे जो खुलेआम RCB के खिलाफ खराब बयानबाजी कर रहे थे।
IPL 2024 में RCB के खिलाफ खराब बयानबाजी कर रहे थे ये 4 कमेंटेटर

सुनील गावस्कर
पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने रिटायरमेंट के बाद खुद को एक कमेंटेटर के तौर पर स्थापित किया है। इनकी पॉपुलरिटी एक कॉमेंटेटर के तौर पर बहुत अधिक है और ये कई भाषाओं में कमेंट्री करने में महारथ रखते हैं। सुनील गावस्कर के बारे में कहा जाता है कि, ये विराट कोहली के सबसे बड़े ट्रोलर्स में से एक हैं। आईपीएल के इस सत्र के दौरान भी इन्होंने कई मर्तबा विराट कोहली और RCB के खिलाफ विवादित बयान देते हुए दिखाई दिए हैं।
अंबाती रायडू
पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू को विराट कोहली की कप्तानी में ओडीआई वर्ल्डकप 2019 में भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था और तभी से ये विराट कोहली के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। अंबाती रायडू ने हाल ही में जब RCB की टीम बाहर हुई तो इनका सोशल मीडिया के माध्यम से खूब मजाक उड़ाया था। रायडू के इस व्यवहार के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
हर्षा भोगले
अगर विराट कोहली के सबसे बड़े हेटर्स की बात की जाएगी तो उसमें दिग्गज खेल विशेषज्ञ हर्षा भोगले का नाम जरूर आएगा। हर्षा सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मैचों में भी विराट कोहली को ट्रोल करते हुए दिखाई देते हैं। इसके साथ ही इन्होंने कई मर्तबा विराट के स्ट्राइक रेट के ऊपर भी सवाल खड़े किए हैं।
संजय मांजरेकर
संजय मांजरेकर ने जब टी20 वर्ल्डकप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था तब इन्होंने विराट कोहली को टीम में शामिल नहीं किया था। इसके साथ ही कई मर्तबा इन्होंने कहा है कि, व्हाइट बॉल क्रिकेट में अब विराट कोहली जगह डीजर्व नहीं करते हैं। इसी वजह से इन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें – अचानक BCCI का हुआ बड़ा ऐलान! गौतम गंभीर ही होंगे टीम इंडिया के नए हेड कोच, बनाने की वजह भी आई सामने