Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मुश्किलों में आया विराट कोहली का दोस्त, लगातार काट रहा कोर्ट-कचहरी के चक्कर

Virat Kohli's Friend Lands in Trouble; Is Constantly Making Rounds of the Courts

विराट कोहली (Virat Kohli) की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 की तरह ही 2026 सीजन में भी कहर ढा रही है। यह टीम अभी तक एक भी मैच में नहीं हारी है और जिस तरह की इसकी प्लेइंग 11 और इसके खिलाड़ी हैं।

यह आगे भी शायद कोई मैच नहीं हारेगी। लेकिन इस समय विराट कोहली के दोस्त नुवान तुषारा मुश्किलों में फंसे हुए हैं। नुवान तुषारा को लगातार कोर्ट के चक्कर काटने पर रहे हैं और वो अभी तक आईपीएल के लिए एविलेबल नहीं हो सके हैं।

Nuwan Thushara काट रहे कोर्ट के चक्कर

Nuwan Thushara making rounds of the court.
Nuwan Thushara making rounds of the court.

दरअसल, श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज नुवान तुषारा ने IPL 2026 में खेलने के लिए नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिलने के बाद अपने ही बोर्ड यानी श्रीलंका क्रिकेट (SLC) पर केस दर्ज करवा दिया था। इसके बाद SLC ने कोलंबो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को सूचना दे दी है कि वो तुषारा द्वारा दायर याचिका के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाएगा, जिसकी अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होने वाली है।

ये है मामला

ज्ञात हो कि आईपीएल 2026 में नुवान तुषारा RCB का हिस्सा हैं और वो टीम के जीत में अहम रोल अदा करने के लिए भारत आने को पूरी तरह से तैयार थे। मगर बोर्ड ने उन्हें NOC नहीं दी।

बता दें कि किसी भी विदेशी खिलाड़ी को IPL में खेलने के लिए अपने देश के बोर्ड से एनओसी लेना जरूरी होता है। तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने कहा था कि 2024 और 2025 सीजन में एनओसी मिलने के बाद वो RCB के लिए खेले थे। लेकिन, इस बार उन्हें फिटनेस सिस्टम के स्टैंडर्ड्स को पूरा न कर पाने का हवाला देते हुए NOC देने से मना कर दिया गया।

तुषारा ने भी बताया कि उनका श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च, 2026 को समाप्त हो चुका है और वो पहले ही सूचित कर चुके थे कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ना है, जिसके कारण वो नए कॉन्ट्रैक्ट को ज्वाइन नहीं करना चाहते हैं।

यही नहीं नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) का कहना है कि बोर्ड ने उन्हें पहले ही बता दिया गया था कि उनका राष्ट्रीय टीम में चयन पर नहीं किया जाएगा। ऐसे में उन्होंने बोर्ड की ओर से NOC ना मिलने को पूरी तरह से गलत बताया है और इसी मामले में अभी केस चल रहा है। यह मामला कब शांत होगा इसकी अभी कोई भी गांरटी नहीं है।

यह भी पढें: KKR vs LSG मैच में Records की सुनामी, सुनील नरेन का जबरदस्त 200, मुकुल चौधरी ने भी अपने नाम किया बड़ा कीर्तिमान

23 अप्रैल को होनी है अगली सुनवाई

बताते चलें कि नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) ने अपनी याचिका में बताया था कि अगर उन्हें एनओसी नहीं मिला तो उनकी टीम RCB उन्हें आईपीएल 2026 सीजन में रिप्लेस कर देगी, जिससे उनका बहुत नुकसान होगा। चूंकि ऑक्शन के दौरान इस टीम ने उन्हें 1.60 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था।

तुषारा का मानना है कि NOC नहीं मिलने के चलते उनकी कमाई और आगे मिलने वाले मौकों का बहुत नुकसान होगा। हालांकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड तुषारा के खिलाफ अपनी बात रखने की तैयारी में है और इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होनी है।

FAQs

नुवान तुषारा की उम्र क्या है?
31 साल
नुवान तुषारा किस आईपीएल टीम का हिस्सा हैं?
RCB

यह भी पढें: आईपीएल के बीच बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही बॉलर ने चटका दिए 9 विकेट, दुश्मन टीम सिर्फ 13 पर ऑलआउट

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!