Washington Sundar vs Axar Patel In T20I: टीम इंडिया के पास स्पिन ऑलराउंडर में कई जबरदस्त खिलाड़ी हैं। इसमें दो सबसे अहम नाम वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 20206 में भी भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन इनकी जगह एक साथ प्लेइंग 11 में नहीं बन पा रही है। ग्रुप स्टेज में भारत ने पहले तीन मैचों में अक्षर को मौका दिया लेकिन फिर नीदरलैंड के खिलाफ सुंदर को उनकी जगह खिलाया।
ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में सुंदर और अक्षर में से किसे मौका मिलना चाहिए, इसको लेकर बहस तेज है। तो चलिए जानते हैं कि दोनों में T20I का बेहतर ऑलराउंडर कौन है और इसके आधार पर प्लेइंग 11 में किसे जगह मिलनी चाहिए।
वाशिंगटन सुंदर के T20I में बतौर ऑलराउंडर आंकड़े

तमिलनाडु के वाशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए साल 2017 में T20I डेब्यू किया था। हालांकि, शुरूआती सालों में सुंदर को उतने मौके नहीं मिले और उस समय भारत के पास युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की मजबूत स्पिन जोड़ी भी थी। इसी वजह से सुंदर को प्लेइंग 11 में तभी मौके मिलते थे, जब कोई इंजर्ड हो या फिर स्पिनर्स के लिए पिच से ज्यादा मदद हो। इसी वजह से सुंदर ने आठ साल से ज्यादा का करियर होने के बावजूद 60 से भी कम मुकाबले टीम इंडिया के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में खेले हैं।
वाशिंगटन सुंदर ने 59 T20I मुकाबलों में 23.47 की औसत से 51 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.96 का रहा है। सुंदर ने बल्ले से 16.93 की औसत से 254 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।
अक्षर पटेल के T20I में बतौर ऑलराउंडर आंकड़े
अक्षर पटेल ने भारत के लिए T20I डेब्यू वाशिंगटन सुदंर से पहले किया था और कुछ सालों में सबसे छोटे फॉर्मेट में अहम खिलाड़ी बन चुके हैं। अक्षर की अहमियत पहले उतनी नहीं थी, क्योंकि टीम इंडिया के पास रवींद्र जडेजा मौजूद थे। ये दोनों ही एक शैली वाले ऑलराउंडर हैं। इसी वजह से पहले अक्षर को जडेजा के बैकअप के रूप में इस्तेमाल किया जाता था लेकिन फिर अक्षर ने अपने प्रदर्शन से भरोसा जीता और नियमित सदस्य बन गए।
इस खिलाड़ी ने भारत के लिए अभी तक 90 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 18.42 की औसत और 134.09 की स्ट्राइक रेट से 700 रन बनाए हैं। अक्षर के बल्ले से भी एक अर्धशतक आया है। गेंदबाजी में अक्षर ने 21.15 की औसत से 92 विकेट चटकाए हैं और इस दौरान 7.29 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं।
सुंदर और अक्षर में कौन बेहतर T20I ऑलराउंडर
भारत के लिए T20I में वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के आंकड़े देखें तो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अक्षर का पलड़ा भारी है। अक्षर ने ज्यादा मुकाबले भी खेले हैं, इसी वजह से उन्हें अनुभव भी अधिक है। अक्षर ने कई मौकों पर बल्ले से भी अपना कमाल किया है और अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी कर टीम इंडिया की लाज भी बचाई है। वहीं, सुंदर ने गेंदबाजी में तो जरूर अच्छा किया है लेकिन बल्ले से अभी भी अपने आप को साबित नहीं कर पाए हैं। इसी वजह से यह कहना गलत नहीं होगा कि अक्षर टी20 इंटरनेशनल में बेहतर हैं और प्लेइंग 11 में भी जगह के हक़दार हैं।
वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल में से कौन T20I में बेहतर ऑलराउंडर है?
वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल में से किसके पास T20I का ज्यादा अनुभव है?
यह भी पढ़ें: रिश्ता टूटा, लेकिन जज्बात कायम! हार्दिक पांड्या ने ex-wife को भेजा 4 करोड़ रूपये का ये महंगा गिफ्ट