KL Rahul Bowling In Ranji Trophy Final: हुबली में रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल आठ बार की चैंपियन कर्नाटक और पहली बार की फाइनलिस्ट जम्मू एंड कश्मीर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में जम्मू की टीम ने एक बार फिर से जबरदस्त प्रदर्शन किया और 67 साल बाद रणजी का खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की। इसी ऐतिहासिक जीत की हर तरफ चर्चा हो रही है।
हालांकि, जम्मू एंड कश्मीर की जीत के बीच केएल राहुल (KL Rahul) भी सुर्खियां बटोर रहे हैं, जो फाइनल में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन जब मैच ड्रॉ होता देखा तो उन्होंने गेंदबाजी कर स्टेडियम में मुकाबला देखने आए फैंस को खुश होने का मौका दे दिया।
रणजी ट्रॉफी के फाइनल में केएल राहुल (KL Rahul) ने की गेंदबाजी

जम्मू एंड कश्मीर की तरफ से पहली पारी के बाद, दूसरी पारी में भी दमदार बल्लेबाजी देखने को मिली और मैच के अंतिम दिन जब यह प्रतीत हो गया कि अब मुकाबला ड्रॉ ही होगा तो कर्नाटक की तरह से कई प्रमुख बल्लेबाजों ने गेंदबाजी में अपना हाथ आजमाया। इस मामले में केएल राहुल (KL Rahul) भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने दो ओवर की गेंदबाजी की। इस दौरान राहुल ने 15 रन दिए।
आप भी देखें केएल राहुल की गेंदबाजी का वीडियो:
we got Kl rahul bowling pic.twitter.com/HqBRwbpKID
— Sadha (@sadha2525) February 28, 2026
केएल राहुल (KL Rahul) के दूसरे ओवर में विकेट का भी मौका बना लेकिन स्लिप में खड़े मयंक अग्रवाल ने कैच ड्रॉप कर दिया, जिसके बाद राहुल ने मजाकिया अंदाज में उनसे नाराजगी भी जताई। राहुल ने मयंक पर हल्का गुस्सा दिखाया और फिर बाउंड्री की तरफ चले गए। बता दें कि ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।
फाइनल में नहीं चला केएल राहुल (KL Rahul) का बल्ला
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद, केएल राहुल (KL Rahul) ने घरेलू क्रिकेट का रूख किया था और रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के लिए कर्नाटक की टीम से जुड़ गए। इस दौरान राहुल ने फाइनल मुकाबले से पहले तक कमाल की फॉर्म दिखाई और उन्होंने चार फिफ्टी प्लस के स्कोर भी बनाए, जिसमें दो शतक भी शामिल रहे। इसमें 141 रनों की पारी सेमीफाइनल में उत्तराखंड के खिलाफ आई थी।
हालांकि, जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ फाइनल मैच में केएल राहुल (KL Rahul) का प्रदर्शन खास नहीं रहा और उन्हें आकिब नबी ने एक जबरदस्त गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। इस तरह राहुल खिताबी मैच में 39 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बना पाए। इसके बाद, कर्नाटक को दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला, जिसके कारण राहुल की बल्लेबाजी ही नहीं आई।
पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू एंड कश्मीर ने जीता रणजी ट्रॉफी 2025-26 का ख़िताब
रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू एंड कश्मीर ने 584 का स्कोर बनाया, जिसमें शुभम पुंडीर की शतकीय पारी व अन्य बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। इसके बाद, कर्नाटक की पारी 293 पर ढेर हो गई, जिसके कारण जम्मू की टीम को 291 रनों की विशाल बढ़त हासिल हो गई, जो बाद में निर्णायक साबित हुई। अपनी दूसरी पारी में भी जम्मू ने कमाल की बल्लेबाजी की और 342/4 का स्कोर बनाया। इसके बाद, दोनों ही टीमों के कप्तानों ने आपसी सहमति से हाथ मिला लिया और मुकाबला ड्रॉ रहा। इस तरह पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू की टीम ख़िताब जीतने में सफल रही।
FAQs
रणजी ट्रॉफी के फाइनल में केएल राहुल ने कितने ओवर की गेंदबाजी की?
यह भी पढ़ें: रणजी में जम्मू कश्मीर की ऐतिहासिक जीत! 67 साल का इंतजार खत्म, कर्नाटक की खराब बैटिंग बनी हार की वजह