MS Dhoni and Salman Khan: भारतीय सिनेमा के मशहूर कलाकार सलमान खान का आज जन्मदिन है। सलमान खान आज 60 साल के हो गए हैं और उनकी बर्थडे पार्टी पर कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) भी नजर आए।
सलमान की बर्थडे पार्टी पर पहुंचे धोनी

बता दें कि एमएस धोनी शनिवार, 27 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस में पहुंचे, जहां सल्लू भाई ने अपने परिवार और अन्य करीबियों संग अपना 60वां जन्मदिन मनाया। सलमान खान के जन्मदिन की पार्टी में पूर्व भारतीय कप्तान अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे।
इस दौरान सलमान और धोनी ने एक साथ तस्वीर भी खिंचाई, जोकि इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दोनों की फोटोस को लोग अपने अपने अकाउंट पर भी साझा कर रहे हैं।
MS Dhoni at Salman Khan’s birthday party. ❤️ pic.twitter.com/3cYyOloCcV
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 27, 2025
ये सभी हस्तियां आई नजर
सलमान खान की बर्थडे पार्टी पर आदित्य रॉय कपूर, रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरेशी, जेनेलिया डिसूजा, तब्बू, हेलेन, संजय लीला भंसाली, रणदीप हुडा और मीका सिंह सहित कई अन्य मशहूर हस्तियों ने भी शिरकत की। बता दें कि इस समय हर कोई सलमान की अगली फिल्म ‘द बैटल ऑफ गलवान’ का वेट कर रहा है, जिसकी रिलीज डेट अप्रैल 2026 में है।
MS Dhoni at Salman Khan’s farmhouse to celebrate Bhai’s birthday 🔥🔥#HappyBirthdaySalmanKhan
pic.twitter.com/RGkr22lWtq— ` (@WorshipDhoni) December 26, 2025
सुपरफिट और जवान नजर आए एमएस धोनी
जिस तरह सलमान खान आज 60 साल की उम्र में भी बिल्कुल सुपरफिट नजर आते हैं और कई लोगों के रोल मॉडल है। उसी तरह 44 साल की उम्र में महेंद्र सिंह धोनी भी एकदम फिट नजर आ रहे हैं। धोनी 44 साल की उम्र में अपने लुक्स से अभी भी फैंस को दीवाना बना रहे हैं और काफी आसार हैं कि आईपीएल 2026 में भी वह अपने प्रदर्शन से हर किसी का मन मोहें।
लास्ट सीजन रहे थे फ्लॉप
आईपीएल 2026 के दौरान एमएस धोनी न सिर्फ बल्ले बल्कि कप्तानी में भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। धोनी ने 14 मैचों में 196 में रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 24 और स्ट्राइक रेट 135 का था। लेकिन उनके यह रन किसी भी काम में नहीं आए थे, क्योंकि टीम को 14 में से 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। अक्सर वह इस सिचुएशन में आकर रन बना रहे थे, जब टीम को उसे रन की कोई भी जरूरत नहीं थी। यानी टीम पहले ही मैच हार चुकी थी।
बीते आईपीएल सीजन वह काफी नीचे बल्लेबाजी करने आ रहे थे। ऐसे में उम्मीद रहेगी कि इस बार वह ऊपर बल्लेबाजी करने आएं और फैंस को उन्हें ज्यादा देखने का मौका मिले।