Hardik Pandya: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जा रहा मुकाबला अब समाप्त हो चुका है। यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था और इस मुकाबले को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई ने 12 रनों से जीत लिया है। मुंबई की यह इस सीजन की दूसरी जीत है और इस वजह से वह काफी ज्यादा खुश हैं।
वहीं अक्षर पटेल (Axar Patel) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है। इस वजह से वह थोड़े नाखुश हैं और उन्होंने अपने टीम की कई कमियां को उजागर किया है।
मुंबई ने दर्ज की दूसरी जीत
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। इस दौरान तिलक वर्मा ने सबसे अधिक 59 रन बनाए। दिल्ली की ओर से विप्राज निगम और कुलदीप यादव दो-दो विकेट लेने में कामयाब रहे।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रन चेस में काफी कोशिश की मगर 193 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके चलते मुंबई ने 12 रनों से यह मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली की ओर से करुण नायर ने सबसे अधिक 89 रन बनाए। वहीं मुंबई के लिए कर्ण शर्मा 3 विकेट लेने में कामयाब रहे।
Hardik Pandya ने कही ये बात
इस सीजन का अपना दूसरा मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा जीतना हमेशा खास होता है। खासकर जब इस तरह की जीत हो। उन्होंने करुण नायर के बल्लेबाजी को लेकर कहा करुण शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि मामला हाथ से निकल रहा है।
इसके अलावा हार्दिक ने अपने सबसे बेहतरीन गेंदबाज कर्ण शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा कर्ण शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बहादुरी के साथ गेंदबाजी की वह भी तब जब बाउंड्री सिर्फ 60 मीटर की थी। हार्दिक ने बताया कि उन्होंने इस मैच में कभी हार नहीं मानी थी। उन्होंने कहा, हमने कभी हार नहीं मानी, हम कहते रहे कि हम मुकाबले में बने रहना चाहते हैं। सभी ने अपना हाथ ऊपर उठाया और हम अपने मौके बनाए रखने में सफल रहे।
अक्षर पटेल ने कही यह बात
आईपीएल 2025 का अपना पहला मैच गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, गेम हमारे मुट्ठी में था। लेकिन मिडिल ऑर्डर में कुछ आसान आउट और खराब शॉट के वजह से हमें हार मिली। हम हर बार निचले कर्म के बल्लेबाजों पर यकीन नहीं कर सकते। उन्होंने बताया की शुरुआत में गेंद रुक रही थी।
लेकिन बाद में बेहतर हो गई। साथ ही साथ ओस ने भी उनकी मदद की। मगर बल्लेबाजों ने उस तरह का प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के पॉजिटिव चीजों की भी बात की। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। बस एक दिन ऐसा था। हम आगे वापस से कमबैक करेंगे। बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से इस खेल को भूल जाना चाहिए।