Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

CSK के कप्तान बने धोनी, तो फैंस ने खोला मोर्चा, सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा

When Dhoni became the captain of CSK, the fans opened a front, there was uproar on social media

MS Dhoni: आईपीएल 2025 के बीच अचानक चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की फ्रेंचाइजी ने काफी बड़ा फैसला लिया है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के बीच महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को एक बार फिर कप्तानी सौंप दी है। उनके कप्तान बनने से कई फैंस खुश हैं, तो कई फैंस नाखुश।

फैंस ने इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा भी खोल दिया है। तो आइए एक नजर डालते हैं कि फैंस धोनी के कप्तान बनने के बाद किस तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

चेन्नई ने बनाया एमएस धोनी को कप्तान

MS Dhoni captain

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इंजर्ड हो गए हैं। ऋतुराज को एल्बो इंजरी हुई है। इस वजह से वह आईपीएल 2025 के बाकि मैचों से बाहर हो गए हैं। यही कारण है कि इस फ्रेंचाइजी ने वापस से धोनी को कप्तान बनाया है। लेकिन फैंस सीएसके के फैसले से बेहद नाखुश हैं।

फैंस दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन

बता दें कि एमएस धोनी के कप्तान बनने के बाद से ही सभी लोग चेन्नई सुपर किंग्स का विरोध कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि यह साल 2022 की झलक है। उस समय भी इस टीम ने जडेजा को फेक इंजरी कहकर टीम से बाहर कर दिया था और उनके जगह धोनी कप्तान बना दिए गए थे। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

यह भी पढ़ें: ‘और भाई बना ली फिफ्टी……’ 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे जितेश शर्मा, तो सोशल मीडिया पर बने Meme Material

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!