Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

कब, कहां और कैसे देखें रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल, जानें मैच से जुड़े सभी डिटेल्स

कब, कहां और कैसे देखें Ranji Trophy 2025-26 का फाइनल, जानें मैच से जुड़े सभी डिटेल्स

Ranji Trophy 2025-26 Final: रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन की शुरुआत 15 अक्टूबर को हुई थी और अब टूर्नामेंट समापन की तरफ है। दो चरण में खेले गए सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर आठ बार की चैंपियन कर्नाटक और जम्मू एंड कश्मीर की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। जम्मू की टीम के लिए यह ऐतिहासिक मैच होगा, क्योंकि वो पहली बार फाइनल में नजर आएगी।

ऐसे में कर्नाटक और जम्मू एंड कश्मीर के बीच एक धमाकेदार फाइनल की उम्मीद की जा रही है। यह मुकाबला 24 फरवरी से हुब्बली में खेला जाना है। चलिए इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारी पर प्रकाश डालते हैं, फिर लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में बतांएगे।

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में कर्नाटक का अब तक का सफर दिलेरी की रही कहानी

कब, कहां और कैसे देखें Ranji Trophy 2025-26 का फाइनल, जानें मैच से जुड़े सभी डिटेल्स

कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के मौजूदा सीजन के फाइनल में जगह बना मुश्किल ही होता, क्योंकि उनके लिए नॉकआउट में पहुंचना भी मुश्किल ही लग रहा था लेकिन पंजाब के खिलाफ देवदत्त पडीक्कल की कप्तानी वाली टीम ने 250 का टारगेट 28 ओवर में ही हासिल कर आगे बढ़ने के रास्ते खोल दिए। नॉकआउट राउंड में पहुंचने के बाद से कर्नाटक को रोकना नामुमकिन रहा है। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मुंबई को चार विकेट से हराया और सेमीफाइनल की दोनों पारियों में 736 और 323 रन बनाए।

जम्मू एंड कश्मीर के लिए सपने सच होने जैसा रहा रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के मौजूदा सीजन का सफर

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के मौजूदा सीजन से पहले शायद जम्मू एंड कश्मीर के खिलाड़ियों को भी यह ख्वाब नहीं आया होगा कि वो पहली बार फाइनल खेलने में कामयाब रहेंगे लेकिन एकजुट प्रदर्शन से टीम ने इतिहास रच दिया। जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली, मध्य प्रदेश और बंगाल जैसी दिग्गज टीमों को आसानी से हरा दिया है। उनके सीज़न की शुरुआत मुंबई से 35 रनों की हार से हुई, लेकिन यही उनकी एकमात्र हार रही। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मध्य प्रदेश को 56 रनों से हराया और फिर सेमीफाइनल में पहली पारी में बढ़त गंवाने के बावजूद बंगाल को छह विकेट से मात दी।

कर्नाटक की बल्लेबाजी और जम्मू की गेंदबाजी के बीच होगी रोचक जंग

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) 2025-26 में कर्नाटक ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से सफलता हासिल की है। वहीं, जम्मू एंड कश्मीर की सफलता के पीछे उसकी दमदार गेंदबाजी रही है। कर्नाटक के पास कप्तान देवदत्त पडीक्कल, केएल राहुल, करुण नायर और आर स्मरण जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं, जो शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। पडीक्कल, राहुल, और स्मरण ने सेमीफाइनल में भी जमकर रन बनाए। मयंक अग्रवाल, जिन्होंने टूर्नामेंट के बीच में ही पडीक्कल को कप्तानी सौंप दी थी, सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और फाइनल में इसकी भरपाई करने के लिए उत्सुक होंगे। अगर कर्नाटक के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो जम्मू-कश्मीर को बहुत जल्द ही ‘प्लान बी’ पर अमल करना पड़ सकता है।

वहीं, जम्मू के लिए तेज गेंदबाज आकिब नबी एक बार फिर से विकेट टेकिंग मशीन बने हुए हैं। नबी 55 विकेट झटक चुके हैं और कर्नाटक की टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे। उनके साथ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुनील कुमार और बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक की भी अहम भूमिका होगी, जिन्होंने नबी का अच्छा साथ दिया है। अगर ये तिकड़ी अच्छा करती है तो फिर कर्नाटक के लिए ख़िताब जीतने की राह आसान नहीं होगी।

कब, कहां और कैसे देखें Ranji Trophy 2025-26 का फाइनल?

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) का फाइनल 24 फरवरी से हुबली में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से होगी। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं, इसकी स्ट्रीमिंग JioHotar ऐप और वेबसाइट पर होगी।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

कर्नाटक: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडीक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, क्रुथिक कृष्णा (विकेटकीपर), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार विशक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा, विधाथ कावेरप्पा, अनीश केवी, मोहसिन खान, मुरलीधरा वेंकटेश, कृष्णन श्रीजीत, ध्रुव प्रभाकर

जम्मू एंड कश्मीर: शुभम खजूरिया, यावेर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, वंशज शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, सुनील कुमार, साहिल लोत्रा, दीक्षांत कुंडल, लोन नासिर मुजफ्फर, विवरांत शर्मा, उमरान मलिक, मुजतबा यूसुफ, मुसैफ अजाज, कामरान इकबाल, रोहित के शर्मा, उमर नजीर मीर

FAQs

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल कब से खेला जाना है?
24 फरवरी

यह भी पढ़ें: अगर अभिषेक शर्मा ने मान ली मोहम्मद आमिर की ये सलाह, तो ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बना देंगे 150 रन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!